उदयपुर। प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से झीलों की नगरी में तीन दिवसीय राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026 राइटेक्स के द्वितीय संस्करण का 20 मार्च शुक्रवार को बीएन कॉलेज ग्राउंड में अतिथियों के हाथों भव्य शुभारंभ हुआ। यह एक्स्पो 22 मार्च तक चलेगा। प्रदर्शनी का समय प्रातः 11 बजे से शाम 8 बजे तक का रखा गया है जिसमें प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रखा गया है।
पीएचडी चैंबर, उदयपुर संभाग के संयोजक एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चैयरमेन अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि शुभ्ज्ञारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथियों में नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय महाप्रबंधक (अहमदाबाद) विकास चंद्र नायक, जिला उद्योग केंद्र-उदयपुर, उद्योग, वाणिज्य एवं सीएसआर विभाग, राजस्थान सरकार के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा और रीको, उदयपुर के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय पंड्या, गिरीश शर्मा (केसीसीआई के अध्यक्ष), यशवंत सिंघवी (एमएसएमई अध्यक्ष) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

माधवानी ने बताया कि एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद सभी अतिथियों ने हर स्टॉल पर जाकर उनसे परिचय किया एवं उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली। उसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्र से आए उद्यमियों को जिन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं थी उन्हें सरकारी स्कीम्स के बारे में बताया और कहां किस तरह से सरकारी योजनाओं के साथ जुडकर अपने उत्पादों को बड़ा मार्केट दे सकते हैं।
राइटेक्स-2026 को उद्योग विभाग, राजस्थान सरकार, रीको एवं मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई भारत सरकार का भी सपोर्ट प्राप्त हुआ है जिसके फलस्वरूप एक ओडीओपी पवेलियन लगाया गया है जिसमें उद्योग विभाग राजस्थान में पंजीकृत ओडीओपी इकाइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। एमएसएमई के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा स्कीम के अंतर्गत एक पवेलियन लगाया गया है जिसमें 50 से अधिक इकाइयां भाग ले रही हैं। एक्सपो के आखरी दिन 22 मार्च 2026 को साय 4.30 बजे के सेमिनार का आयोजन किया जा रहे जिसमें राजस्थान ओडीओपी पालिसी-2024, राजस्थान एमएसएमई पालिसी-2024 एवं मुख्यमंत्री विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना 2025 के बारे में चर्चा होगी एवं जानकारी दी जायेगी।
एक्सपो देश के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें राजस्थान के जयपुर,पाली, बीकानेर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस एक्सपो में 90 से ज्यादा इंस्टॉल लगी है।
इस दौरान आयोजित समारोह में स्वागत उद्बोधन देते हुए पीएचडी चैंबर के क्षेत्रीय निदेशक आर.के. गुप्ता ने उदयपुर के सबसे बड़े राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026 राइटेक्स के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी एक अकेले व्यक्ति से नहीं बल्कि सभी सहयोग का परिणाम है कि आज हमने इसका दूसरा चरण प्रारम्भ किया है। यह एक्सपो राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य में निवेश और तकनीक के नए द्वार खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।