कोटा में ईद का जश्न: खुदा की बारगाह में झुके सिर, अमन-चैन की दुआएं 

( 1599 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Mar, 26 17:03

कोटा में ईद का जश्न: खुदा की बारगाह में झुके सिर, अमन-चैन की दुआएं 

कोटा | किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज अदा की गई।
रमजान के पाक महीने के बाद कोटा शहर में ईद उल फितर मनाया गया। किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह,स्टेशन क्षेत्र की जामा मस्जिद, कुन्हाड़ी और शहर के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र की वर्कशॉप मस्जिद में नमाज अदा की गई। मुख्य ईदगाह में शहर काजी जुबैर अहमद ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस दौरान हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी।
कांग्रेस नेता पहुंचे, अमन-चैन की कामना की
इस दौरान कांग्रेस नेता विधायक शांति धारीवाल, प्रहलाद गुंजल सहित पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी पीसीसी मेंबर अमित धारीवाल शिवकांत नंदवाना पूर्व अल्पसंख्यक  अध्यक्ष आबिद कागजी कई मोहम्मद जफर निवर्तमान पार्षद सलीना शेरी  रफीक मोहम्मद ऑल इंडिया मोबिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल रज़ाक़ अंसारी कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों के गले मिलकर बधाइयां दी।  सिटी एसपी भी मौके पर मौजूद रहे। शहर काजी जुबैर अहमद ने सभी को ईद की बधाई थी। उन्होंने कहा ईद खुशियों का नाम है। किसी भी मजहब-कौम में कोई त्योहार आता है तो वो के खुशियां लेकर आता है।  इंसानियत के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम एक दूसरे के एहसास व जरूरत को समझे। समाज के अंदर बुराइयों से बचाने वाले परिवार ज्यादा होंगे, तो समाज तरक्की करेगा। जब समाज तरक्की करता है तो देश तरक्की करता है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.