उदयपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय योग एवं नैपुण्य वर्ग का आयोजन विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है, 22 मार्च से 26 मार्च तक इस पांच दिवसीय वर्ग के आयोजन का उद्देश्य योग, शारीरिक दक्षता एवं व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है।
अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद द्वारा कार्यक्रम के पूर्व एक भव्य योग प्रदर्शनी का लोकार्पण ने किया गया। इस प्रदर्शनी में भगवान शिव, ऋषि पतंजलि, गुरु गोरखनाथ, आदि शंकराचार्य, महर्षि दयानंद सरस्वती, महर्षि अरविंद, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, महाराज चतुर सिंह बावजी, महात्मा भूरी बाई सहित कुल 18 महान विभूतियों के सचित्र जीवन परिचय प्रदर्शित किए गए हैं। इन सभी महापुरुषों ने अपने जीवन को योग साधना एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित किया तथा योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस आयोजन में देशभर से आए कुल 90 प्रतिभागी योग एवं आसन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख श्रीवर्द्धन, सह प्रान्त प्रचारक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय आसन विषय प्रमुख सुब्रमण्यम, अखिल भारतीय योग विषय प्रमुख प्रभात आमेटा एवं प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. भारत भूषण ओझा सहित शिक्षार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहें।