सराधना टर्मिनल राजस्थान के मार्बलए ग्रेनाइट एवं खनिज क्षेत्र को देगा बढ़ावा माल परिवहन को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित करेगा

( 1177 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Mar, 26 18:03

सराधना टर्मिनल राजस्थान के मार्बलए ग्रेनाइट एवं खनिज क्षेत्र को देगा बढ़ावा माल परिवहन को सड़क से रेल की ओर स्थानांतरित करेगा

जयपुर। राजस्थान में रेल आधारित लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा माल परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर पर सराधना में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन श्री प्रवीण कुमार, प्रबंध निदेशकए डीएफसीसीआईएल द्वारा किया गया।
       इस अवसर पर श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि यह टर्मिनल अजमेर क्षेत्र के उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ानेए परिवहन लागत कम करने तथा आपूर्ति श्रृंखला की विश्वसनीयता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा रेल एवं सड़क परिवहन के बेहतर एकीकरण को सुदृढ़ करेगीए जिससे माल का आवागमन अधिक तेजएसुगम एवं किफायती होगा।
 इस अवसर पर श्री शोभित भटनागर, निदेशक (ऑपरेशन एवं व्यवसाय विकास), श्री अनुराग शर्मा, निदेशक (इन्फ्रास्ट्रक्चर), श्री एस. पी. वर्मा, महाप्रबंधक य(व्यवसाय विकास एवं व्यवसाय विश्लेषन), श्री विनीत त्यागी, महाप्रबंधक/समन्वय (अजमेर इकाई), श्री राजेन्द्र सिंह चैधरी, महाप्रबंधक/समन्वय (जयपुर इकाई), श्री प्रिंस कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, केंद्रीय भंडारण निगम, श्री जे. एस. मथरू, सलाहकार, सहित डीएफसीसीआईएल कॉर्पोरेट कार्यालय, जयपुर एवं अजमेर इकाइयों तथा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश नवहाल, उप महाप्रबंधक अजमेर, श्री चंद्रशेखर शर्मा उप महाप्रबंधक व्यवसाय विकास कॉर्पोरेट कार्यालय श्री सीए एल. चैधरी प्रबंधक, जयपुर, श्री वी. चतुर्वेदी, प्रबंधक एकॉर्पोरेट कार्यालय तथा श्री सुनील सैनी, सहायक प्रबंधक अजमेर भी उपस्थित रहे।
 केंद्रीय भंडारण निगम द्वारा लगभग 5 करोड़ की लागत से विकसित पहला गति शक्ति कार्गो टर्मिनल है, जो भविष्य की परियोजनाओं के लिए एक मानक स्थापित करता है। लगभग 4.3 एकड क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल में आधुनिक कार्गो हैंडलिंग अवसंरचना, वेयरहाउसिंग सुविधाएं तथा निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जिससे रेल एवं सड़क नेटवर्क के बीच प्रभावी एकीकरण सुनिश्चित होता है।
 इस टर्मिनल के संचालन से फर्स्ट माइल एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार होने की अपेक्षा है, जिससे उद्योगों एवं व्यापारियों के लिए माल परिवहन अधिक तेजए सुरक्षित एवं किफायती बनेगा।
     यह टर्मिनल प्रति माह लगभग 40 रेक यलगभग 1.5 मिलियन टन प्रति वर्षद्ध कार्गो हैंडल करने में सक्षम होगा, जिसमें मुख्यतः कंटेनर, मार्बल, ग्रेनाइट, खनिज तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं। अपनी स्थानिक लाभ के कारण अब अजमेर (राजस्थान) को पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के उच्च गति माल परिवहन नेटवर्क के माध्यम से जेएनपीटीएपीपावाव एवं मुंद्रा बंदरगाहों से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, जिससे निर्यात-आयात कार्गो का परिवहन अधिक तेज एवं कुशल होगा।
 सराधना जीसीटी का संचालन अजमेर क्षेत्र को एक उभरते हुए लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी तथा समग्र आपूर्ति श्रृंखला तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.