जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा एवं सुविधा अभियान चलाया गया

( 1107 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Mar, 26 18:03

जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा एवं सुविधा अभियान चलाया गया

जम्म । चैत्र नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुखद बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जम्मू मंडल द्वारा जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशन पर एक वृहद अभियान आयोजित गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के कुशल नेतृत्व में जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, टिकट चेकिंग स्टाफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। मंडल में आयोजित इस अभियान की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा करें, तो भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने यात्रियों को पायदान पर यात्रा न करने और चलती ट्रेन में न चढ़ने जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक किया। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसी गई ताकि आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
 उन्होंने यात्रियों को कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए ‘‘रेलवन’’ ऐप के उपयोग और डिजिटल भुगतान के लाभ बताए गए। चेकिंग स्टाफ ने यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की प्रक्रिया समझाई। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से रेलवे संपत्ति को साफ रखने और केवल वैध टिकट के साथ ही यात्रा करने की भावपूर्ण अपील की गई। यात्रियों को मार्गदर्शन के लिए रेलवे स्टेशनों पर ‘‘हेल्पडेस्क’’ भी लगाए गए।
 नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुएए चलाए गए अभियान पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। हमारा उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करे। ‘‘रेलवन’’ ऐप और स्काउट्स की सहायता से हम इस भीड़ को सुव्यवस्थित कर रहे हैं। हम यात्रियों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा नियमों का पालन कर रेलवे का सहयोग करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.