प्रिय मल्लिक की ऐतिहासिक प्रस्तुति: 'अटल स्वरांजली'

( 946 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 26 09:03

प्रिय मल्लिक की ऐतिहासिक प्रस्तुति: 'अटल स्वरांजली'

नई दिल्ली,  प्रसिद्ध गायिका प्रिया मल्लिक ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'अटल स्वरांजली' नामक एक ऐतिहासिक संगीत संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, उन्होंने भारत के लोक संगीत को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल देश की 22 भाषाओं में प्रस्तुत किया, जिससे एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना।

प्रिया मल्लिक का बयान
मैं इस अवसर पर अपने प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को दिल से धन्यवाद देती हूं। यह कार्यक्रम देश की भाषाई एकता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को समर्पित था। मैं आशा करती हूँ कि यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

मुरली मनोहर जोशी का बयान
ये स्वाधीनता संग्राम अठारह सौ सत्तावन का, जिसे पहले rebellion कहते थे, लेकिन अब हम इसे स्वाधीनता संग्राम कहते हैं। यह बदलाव लोगों की दृष्टि में आया, मगर आज भी कुछ लोग इसे विरोध कहते हैं। हमें समझना होगा कि भारत महान था, उसका इतिहास गौरवशाली था, और महापुरुषों ने इसे क्या बनाना चाहा था। अटल जी ने भारत के भविष्य को विश्व पटल पर महान बनाने की दृढ़ नीव रखी थी।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में कई वीआईपी गेस्ट में शामिल थे जैसे- मुरली मनोहर जोशी (पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार) ,श्री गोपाल जी ठाकुर, सांसद व सचेतक लोकसभा,श्री राज भूषण चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री,श्री प्रदीप सिंह, सांसद
मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ,नीरज कुमार, संजय भूषण पटियाला और आयोजक पंकज नारायण उपस्थित थे.


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.