भगत सिंह के दिए नारों इन्कलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद को दोहराने की ज़रूरत

( 1009 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 26 18:03

हेमेन्द्र चण्डालिया 

भगत सिंह के दिए नारों इन्कलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद को दोहराने की ज़रूरत

उदयपुर | शहीदेआज़म भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के वामपंथी दलों और जनतांत्रिक विचार मंच की और से अशोकनगर स्थित कामरेड महेश शर्मा के परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | गोष्ठी के अध्यक्ष मंडल में वरिष्ठ शायर आबिद अदीब, जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन देथा, वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत सेठ और आल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो सुधा चौधरी शामिल थे | संगोष्ठी का सञ्चालन जनतान्त्रिक विचार मंच के प्रो हेमेन्द्र चण्डालिया ने किया | इस अवसरपर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के राज्य सचिव शंकर लाल चौधरी ने कहा कि अमरीका सारे विश्व के संसाधनों पर कब्ज़ा करना चाहता है और इसके लिए वह अंतर्राष्ट्रीय कानून और परम्पराओं की भी धज्जियाँ उड़ाने से भी बाज नहीं आ रहा है | वह न मानव अधिकारों का परवाह कर रहा है और न पर्यावरण के बढ़ते खतरों की | हम देख रहे हैं पिछले कुछ समय में कैसे अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को उसके तेल संसाधनों को हड़पने की नियत से उठा लिया और उसके बाद ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर हमला कर दिया। यूक्रेन में भी अमेरिका प्रॉक्सी वॉर को स्पॉन्सर कर रहा हैं और ट्रंप टैरिफ के पीछे की नियत वैश्विक अर्थव्यवस्था को पूर्ण रूप से अपने हित में मोड़ना लगता हैं।वरिष्ठ शायर आबिद अदीब ने कहा कि अमरीका ने इरान पर इजराइल के साथ मिल कर जो हमला किया है वह मानवता के विरुद्ध अपराध है | जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन देता ने कहा कि भारत सरकार की इस साम्राज्यवादी युद्ध के समय चुप्पी विस्मयकारी है | ईरान के प्रमुख खोमेनी की हत्या पर शोक तक व्यक्त न करना हमारी सरकार की अमरीका की गुलामी का संकेत है | ऐपवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो सुधा चौधरी ने कहा कि इजराइल ने इरान के निरपराध लोगों , महिलाओं और बच्चों तक को निशाना बनाया और लगभग 170 छात्रों की एक स्कूल पर बम गिरने से मृत्यु हो गयी | अमरीका की मदद से यह घिनौना कृत्य किया गया | उन्होंने कहा कि भारत में रसोई गैस की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि से महिलाओं पर सबसे बुरा असर पड़ा है | वरिष्ठ पत्रकार महावीर समता सन्देश के प्रधान संपादक हिम्मत सेठ ने कहा कि विश्व की आम अमनपसंद जनता को इस साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ सडकों पर उतरना चाहिए | वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश नंदवाना ने कहा कि भारत की विदेश नीति इतनी कजोर पहले कभी नहीं थी | अधिवक्ता मन्ना राम डांगी ने कहा कि इस समय जो वैश्विक संकट है वह किसी एक देश का संकट नहीं है | अमरीका सारी हदें पार कर चूका है | पूरी पृथ्वी ही संकट मैं है | डी एस पालीवाल ने कहा कि अमरीका और इजराइल के संयुक्त हमले कि इरान और हमास ने जिस तरह से असफल किया है उस से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है | पी यु सी एल के जिलाध्यक्ष अरुण व्यास ने कहा कि अमेरिका की नीति ही संसाधनों पर कब्ज़ा करने की रही है उसने एक दर्जन से अधिक देशों की संप्रभु सरकारों को बेदखल किया है | डॉ मिनाक्षी जैन ने कहा कि इस वैश्विक संकट ने हर नागरिक के जीवन को प्रभावित कर दिया है | इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय जैसी संस्थाओं की बड़ी जिम्मेदारी है | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महेश शर्मा ने कहा कि सोवियत संघ के विघटन से जो वैश्विक असंतुलन पैदा हुआ है उस से ही अमरीका को पूरी दुनिया पर युद्ध थोपने का मौका मिल गया है | उन्होंने कहा कि आज फिर से भगत सिंह के दिए नारों इन्कलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद को दोहराने की ज़रूरत है | गोष्ठी में ऐक्टू के सौरभ नरुका, भाकपा माले के डॉ. चन्द्र देव ओला , प्रकाश मीना , जैसा राम चौधरी, नरेन्द्र, कौस्तुभ , आर डी व्यास , पी यु सी एल के जिला सचिव मोहम्मद याकूब, अधिवक्ता अनिल शर्मा , सरोहा, ऐपवा की अनेक साथियों ने भाग लिया |

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.