मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी थीम पर पदयात्रा आयोजित

( 692 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 26 18:03

युवाओं ने किया शहीदों को नमन

मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी थीम पर पदयात्रा आयोजित

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माय भारत  के माध्यम से जिले में ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी‘ अभियान के तहत लालगढ़ में पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आगाज उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत, डीओ स्काउट श्री संदीप मांझू, डॉ. राजेंद्र सियाग डायरेक्टर शिवा चिल्ड्रन एकेडमी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। अतिथियों ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा शिवा चिल्ड्रन एकेडमी से शुरू होकर लालगढ़ में भगत सिंह चैक पर समाप्त हुई। डीओ स्काउट श्री संदीप मांझू ने युवाओं को शहीद भगतासिंह के जीवन से युवाओं को अवगत करवाते हुए उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. राजेंद्र सियाग ने युवाओं को विकसित ग्राम से विकसित भारत में योगदान के लिए आगे बढकर सहयोग का आहवान किया। श्री शेखावत ने कार्यक्रम उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। युवाओं ने पदयात्रा के दौरान तिरंगे के साथ शहीदों के जीवन से प्रेरणा के साथ मेरा-मेरी जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवक पवन शर्मा, विकास लिंबा सहित अनेक युवा व आमजन उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.