लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

( 325 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 26 19:03

-जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इन दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।
 राजस्थान ई-फाइल रैंकिंग की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी राजकीय कार्य अनिवार्य रूप से ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए समय रहते पानी की पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
 जिला कलक्टर ने कहा कि 181 पर प्राप्त प्रकरणों में जिन परिवादियों को रिलीफ/संतुष्टि प्रमाणन दिया गया है, उनसे नियमित रूप से संपर्क कर फीडबैक लिया जाए तथा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
 बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार, पीएचईडी से श्री विजय कुमार, यूआईटी से श्री सुरेंद्र पूनिया, नगर परिषद से श्री मंगत सेतिया, श्री धीरज चावला, श्री अशोक मित्तल, श्री महिपाल, श्री दुष्यन्त कुमार जैन सहित अन्य मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.