प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रचा नायाब इतिहास

( 1650 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 13:03

गोपेन्द्र नाथ भट्ट 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रचा नायाब इतिहास

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 8 हजार 931 दिनों तक शासन करने का नायाब इतिहास रच दिया है । इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान सहित भारत के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी, भाजपा ) और एन डी ए के नेताओं ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

नया कीर्तिमान बनाना अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नई बात नहीं है। फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ साथ लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दिग्गजों की सूची में अब नरेंद्र मोदी भी शामिल हों गए है। इंदिरा गांधी को वे पीछे छोड़ चुके। वही शासन प्रमुख के नाते उन्होंने देश के तमाम उन नेताओं को पीछे छोड़ दिया जिन्होने सर्वाधिक सरकार चलाने वाले प्रमुख का रिकॉर्ड बनाया था। चाहे वो सिक्किम के मुख्यमंत्री रह चुके पवन कुमार चामलिंग हो या फिर बंगाल के मुख्यमंत्री रहने वाले सीपीएम (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के ज्योति बसु तथा करीब सत्रह वर्ष लगातार मुख्यमंत्री रहने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाडिया। 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश का नेतृत्व किया था । इस अवधि को दिनों में देखें तो उन्होंने लगभग 6,130 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत पर शासन किया। वे भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता रहे।

मोहन लाल सुखाड़िया राजस्थान के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 13 नवम्बर 1954 से 9 जुलाई 1971 तक लगातार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इस अवधि को जोड़ें तो वे लगभग 16 वर्ष 7 माह 26 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। यदि इसे दिनों में देखें तो उनका कार्यकाल लगभग 6,050 दिन के आसपास बैठता है।

इसी तरह ज्योति बसु ने 21 जून 1977 से 6 नवम्बर 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।इस अवधि के अनुसार वे लगभग 23 वर्ष 4 माह 16 दिन तक मुख्यमंत्री रहे।यदि इसे दिनों में देखें तो उनका कार्यकाल लगभग 8,510 दिनों के आसपास रहा, जो उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्रियों में अग्रणी स्थान दिलाता है।

जबकि पवन कुमार चामलिंग भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 12 दिसम्बर 1994 से 27 मई 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इस अवधि के अनुसार वे लगभग 24 वर्ष 5 माह 15 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। यदि दिनों में गणना करें तो उनका कार्यकाल लगभग 8,935 दिनों का रहा, जो भारतीय राजनीति में एक रिकॉर्ड माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को दो हिस्सों में बाँट कर देखा जा सकता है। एक गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। यह अवधि 12 वर्ष 7 माह 15 दिन (लगभग 4,610 दिन) है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल 26 मई 2014 से वर्तमान (2026) समय तक बदस्तूर जारी हैं। अब तक यह अवधि लगभग 11 वर्ष 10 माह (करीब 4,320+ दिन) है। इस प्रकार नरेन्द्र मोदी ने कुल सार्वजनिक नेतृत्व (सी एम + पी एम) कुल मिलाकर: लगभग 24 वर्ष 5 माह से अधिक का शीर्ष कार्यकारी अनुभव हो जाता है जोकि
नरेन्द्र मोदी का यह लंबा कार्यकाल भारतीय राजनीति में निरंतर नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जाता है। 

अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी का राजस्थान से भी गहरा रिश्ता रहा । आज वे प्रधानमंत्री है और विकसित राजस्थान बनाने में उनका अभूतपूर्व योगदान जारी है। बीजेपी राजस्थान के नेताओं ने उनकी नई उपलब्धि पर खुशी जताई है। साथ ही उनके इस दौरान राजस्थान से रिश्तों को भी याद किया।बीजेपी वरिष्ठ नेता और राजस्थान पुरातत्त्व धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि उन्होंने अपने शासन में बिचौलियों को खत्म किया और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया कभी कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि हम एक रूपये भेजते है और नीचे पहुंचता है 15 पैसे नरेंद्र मोदी इस धारणा को समाप्त कर जनता को सीधे उनके खातों में उनका पैसा पहुंचाया है।

पड़ोसी गुजरात प्रदेश होने राजस्थान से नरेंद्र मोदी के रिश्ते पुराने है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक के नाते कई बार राजस्थान आए चाहे दौर आपातकाल का हो या जेपी मूवमेंट का। बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के तौर पर उनके यहां कई प्रवास हुए। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से जीवंत संबंध बने। सुंदर सिंह भंडारी, भैरों सिंह शेखावत समेत संघ और बीजेपी नेताओं से नरेंद्र मोदी के रिश्ते रहे थे। आज सिक्किम के राज्यपाल एक जमाने में ओम प्रकाश माथुर उनके साथ  प्रचारक रहे थे. राजस्थान बीजेपी नेताओं के पास उन से जुड़ी कई यादें है।डबल इंजन सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दर्जन भर से अधिक बार राजस्थान आकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विकसित राजस्थान के सपने को आकार दें रहे  हजारों करोड़ की योजनाओं का श्रीगणेश मरुभूमि से किया जा चुका। राजस्थान में भाजपा सरकार लाने में नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा उनके चेहरे पर राजस्थान में बीजेपी ने चुनाव लड़ा था और कामयाबी मिली थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.