विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का आगाज

( 348 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 16:03

टीबी जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का आगाज

         जैसलमेर। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला क्षय निवारण केन्द्र जैसलमेर से डॉ. राजेन्द्र पालीवाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. स्वप्निल राजवंशी जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा टीबी जागरूकता के लिए जिला क्षय निवारण केन्द्र, जैसलमेर से विशेष प्रचार वाहन (टेैक्सी-माइक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन द्वारा शहरी क्षेत्र, कॉलोनीयों एवं कच्ची बस्तियों में टीबी रोग की रोकथाम जांच तथा इलाज के बारे में प्रचार-प्रसार एवं पेम्पलेट का वितरण किया गया।

     जिला क्षय रोग अधिकारी, द्वारा बताया गया है कि जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग मंगलवार से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् यह पहल विश्व क्षय रोग दिवस पर की जा रही है। साथ ही टीबी दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्षय निवारण केन्द्र, जैसलमेर के बैठक सभागार में डॉ राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में शहरी एएनएम एवं आशाओं को टीबी मुक्त कैपंेन के बारे विस्तृत जानकारी दी एवं इस अभियान को लक्ष्यानुसार शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर टीबी मरीजो को पोषण किट वितरण किये गये।

         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त बीसीएमओ विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये है कि अभियान के तहत् हाईरिस्क गांवो में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाये जायेगें। जिसमें 14 वर्ष से अधिक आयु के समस्त लोगों की स्क्रिीनिंग कराई जायेगी। टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिये मोैके पर ही एक्स-रे मशीन जांच की सुविधा उपलब्घ रहेगी। साथ ही बीपी शुगर, हीमोग्लोबिन एवं बीएमआई जांच भी की जाएगी एवं मरीजो की आभा आईडी बनाई जायेगी। इस दौरान निक्षय पोर्टल पर पर पंजीकरण किया जायेगा। शिविर में अधिक से अधिक निक्षय मि़त्र बनाकर टीबी मरीजो को पोषण किट उपलब्ध करावाए जायेगें।

      आयोजित कार्यक्रम में विजयसिंह डीपीओ एनयूएचएम, पल्लव गोस्वामी,  रधुवीरसिंह, भंवराराम, जितेन्द्र हर्ष, इस्लाम भाटी, सुशील खत्री,  निशात परवीन, प्रवीणसिंह, मयंक पुरोहित, नारायणसिंह, स्टाफ, एएनएम सहित आशाओ ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया व सम्पूर्ण सहयोग दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.