बीसीआई एजुकेशन का “प्ले स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन 27 मार्च को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में

( 383 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 18:03

बीसीआई एजुकेशन का “प्ले स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन 27 मार्च को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में

उदयपुर। प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्ले स्कूल्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से बीसीआई एजुकेशन द्वारा “प्ले स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स” का आयोजन 27 मार्च 2026 को सायं 4 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में किया जाएगा।

संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और समर्पण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से शहर के उत्कृष्ट प्ले स्कूल्स और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रेसिडेंट अल्का शर्मा ने बताया कि यह मंच शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को एक साथ लाने और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे प्रारंभिक शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाया जा सके।

सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे और शहर के प्रमुख शिक्षाविद् एवं अतिथि इसमें शामिल होंगे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.