जिले के हेलीबोर्न सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर कार्यशाला का आयोजन एवं सेम समस्या पर चर्चा

( 433 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 18:03

जिले के हेलीबोर्न सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर कार्यशाला का आयोजन एवं सेम समस्या पर चर्चा

श्रीगंगानगर। केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, पश्चिमी क्षेत्र जयपुर द्वारा जल संसाधन प्रबंधन एवं योजना निर्माण के उद्देश्य से जिले में ‘भू जल डेटा एवं हेलिबोर्न भू-भौतिकीय सर्वेक्षण निष्कर्षों का प्रसार‘ विषय एवं सेम समस्या के संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। साथ ही सेम समस्या के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इनकी अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की।
कार्यशाला में श्रीगंगानगर जिले के 9 ब्लॉक के लिए तैयार हेलिबोर्न भू भौतिकीय सर्वेक्षण रिपोर्टों का विमोचन जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. के.पी. सिंह, वैज्ञानिक ‘डी‘, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, पश्चिमी क्षेत्र, जयपुर, धीरज चावला, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग, मंगत सेतिया, अधिषाषी अभियंता, नगरपरिषद, सुरजीत कुमार, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, बरकत अली, प्रभारी भू-जल वैज्ञानिक, भू-जल विभाग, प्रभा बंसल, जिला रसायनज्ञ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, श्री अमित नारायण, तकनीकी सहायक, भू-जल विभाग व श्री सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
एडीएम श्री सुभाष कुमार ने बताया कि कार्यशाला में केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के डॉ. के.पी. सिंह, वैज्ञानिक ‘डी‘ द्वारा हेलिबोर्न भू-भौतिकीय सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी के आधार पर विस्तृत प्रस्तुति दी। हेलिबोर्न भू-भौतिकीय सर्वेक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए पूरे जिले के भू जल पोटेंशियल ड्रिलिंग साइट्स एवं मैनेजमेंट एक्युफर रिचार्ज साइट्स की जानकारी साझा की गई।
साथ ही जिले  में सेम की समस्या के समाधान के लिए बनने वाली डीपीआर से संबधी टीओआर पर विभिन्न विभागों से विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड द्वारा किए गए अध्ययन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य की जल प्रबंधन योजनाओं के लिए डेटा आधारित योजना निर्माण अत्यंत आवश्यक है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.