केवाईसी एवं साइबर अपराध जागरूकता शिविर सम्पन्न

( 392 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 18:03

केवाईसी एवं साइबर अपराध जागरूकता शिविर सम्पन्न

श्रीगंगानगर। पंजाब नेशनल बैंक लीड बैंक, श्रीगंगानगर की ओर से अंध विद्यालय श्रीगंगानगर में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को विशेष केवाईसी एवं साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा ने विद्यार्थियों को केवाईसी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह बैंकिंग सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे खातों को सुरक्षित रखा जा सकता है और धोखाधड़ी से बचाव होता है।
उन्होंने साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें तथा ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। विशेष रूप से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। बैंक द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.