श्रीगंगानगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा का कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित हो गया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिये गर्व की बात है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण छाबड़ा ने बताया कि विद्यालय में प्रथम तीन विद्यार्थियों में प्रतिज्ञा ने 91.67 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान, रोबिन ने 91.33 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा वंदना ने 87.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उतीर्ण विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।