जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को एक बार फिर बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (26406/26405) का जल्द ही संचालन के साथ के मार्ग में बड़ा बदलाव किया है। अब यह प्रीमियम ट्रेन जालंधर सिटी के बजाय गुरदासपुर और बटाला के रास्ते संचालित की जाएगी।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन संख्या 26406 की समय सारिणी पर एक नजर डालें तो, यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर, उसी दिन 11.40 बजे अमुतसर पहुंचेगी। वापसी में वन्दे भारत ट्रेन संख्या 26405 शाम को अमुतसर से 16.40 पर रवाना होकर, उसी दिन रात में 21.45 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला रेलवे स्टेशनों पर अप और डाउन दोनों दिशाओं में याथावत रूकेगी।
बदलाव की मुख्य विशेषताएं
इस रूट से अमृतसर और जम्मू के बीच यात्रियों को तेज़, आरामदायक और सीधा कनेक्टिविटी प्रदान करना, साथ ही जालंधर के रास्ते होने वाले लंबे फेरे को कम करना। इस बदलाव से बटाला और गुरदासपुर के क्षेत्रों को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन की सेवा मिलेगी, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने कहा कि यह निर्णय प्रीमियम क्लास के यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचाने और यात्रा समय को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लिया गया हैयात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन जालंधर सिटी के बजाय बटाला और गुरदासपुर के रास्ते चलाई जा रही है। इस बदलाव से सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा समय में भी बचत होगी। हमारा उद्देश्य यात्रियों को कम समय में सुरक्षित और विश्वस्तरीय सफर का अनुभव देना है।
इसी क्रम ट्रेन संख्या 19223/19224 के ठहराव में बदलाव किया गया हैं। यह ट्रेन पठानकोट सिटी की जगह पठानकोट कैंट पर अपने आने वाले समय में रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध हैं, कि अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन की सटीक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटीईसी या डायल 139 से ले सकते हैं।