भाजपा भानु कुमार शास्त्री मंडल का प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न

( 894 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 26 18:03

भाजपा भानु कुमार शास्त्री मंडल का प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न

भानु कुमार शास्त्री मंडल का पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत एक दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन होटल-अक्षयदीप भुवाणा में किया गया ।
मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि उद्घाटन सत्र में ज़िलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ज़िला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ज़िलामंत्री श्री गिरीश शर्मा ने भारत माता प. दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि शिविर के विभिन्न सत्रों में पारस सिंघवी दिग्विजय श्रीमाली सिद्धार्थ शर्मा मनोहर चौधरी और आशीष कोठारी ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में मंडल के आवासित प्रदेश पदाधिकारियों, ज़िला पदाधिकारियों, मण्डल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, प.स. सदस्यों, सरपंचों एवं ज़िला परिषद सदस्यों ने भाग लिया ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.