उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर में भू-संपत्ति अधिकारी (Estate Officer) का पद दिनांक 15 जनवरी 2025 से रिक्त था। इस अवधि के दौरान विश्वविद्यालय के निर्माण एवं विकास कार्यों के संचालन में कुछ प्रशासनिक चुनौतियाँ सामने आ रही थीं।
आज दिनांक 25 मार्च 2026 को इंजीनियर सुश्री निशा व्यास ने अतिरिक्त पदभार के रूप में भू-संपत्ति अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने से विश्वविद्यालय के सभी निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित नए प्रोजेक्ट्स को गति मिलने की संभावना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन को आशा है कि सुश्री व्यास के अनुभव एवं मार्गदर्शन में विकास कार्य अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं तीव्र गति से संपन्न होंगे, जिससे संस्थान के समग्र विकास को बल मिलेगा।