मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

( 991 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 26 19:03

मुख्यमंत्री - प्रधानमंत्री के दूरदर्शी विजन और नेतृत्व में राजस्थान छू रहा नई ऊंचाइयां

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को नवरात्र पर्व की शुभकामना एवं बधाई देकर राजस्थान के शिल्पकार द्वारा चंदन की लकड़ी से निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मुलाकात में प्रधानमंत्री श्री मोदी से विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से आमजन लाभांवित हो रहे हैं। वहीं, राजस्थान विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां को छू रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.