कोटा में निशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर में 445 रोगियों ने उठाया लाभ

( 408 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 26 14:03

के डी अब्बासी 

कोटा में निशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर में 445 रोगियों ने उठाया लाभ

कोटा। निदेशलाय युनानी चिकत्सा विभाग राजस्थान के तत्त्वाधान में राज्य सरकार के एस सी एस पी / टी एस पी योजना अन्तर्गत मस्जिद गली भीमगांज मण्डी कोटा जंक्शन स्थिति राजकीय यूनानी औषधालय पर 24 व 25 मार्च को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दो दिवसीय निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यूनानी विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद शमीम खान और डॉ शकील अहमद द्वारा फ्री चिकित्सा प्रामर्श दिया गया और  कंपाउंडर चिंता बैरवा व विकास कुमार मीणा द्वारा निशुल्क औषधियां वितरण की गईं।
शिविर में आधिकांश मरीज जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों का दर्द, साइटिका, वात रोग, चर्म रोग, पेट रोग, स्वांस रोग, हृदय रोग, हाई शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, पाइल्स, गुर्दे की पथरी के आए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के डी अब्बासी, सदर अब्दुल गफ्फार, सदर मोहम्मद इरफान, सदर मोहम्मद उमर, समाज सेवी उमर फारूक अशरफी व पी के अहूजा, किशोर मेवाड़ा, पार्षद दुष्यंत सिंह हाड़ा, शौकत अली, अबदुल गनी, अब्दुल हलीम तथा अन्य सम्मानित व्यक्त उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.