मुस्कान क्लब में राम नवमी का शुभ पर्व धूमधाम से मनाया गया

( 463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 26 14:03

मुस्कान क्लब में राम नवमी का शुभ पर्व धूमधाम से मनाया गया

उदयपुर | राम नवमी का पावन पर्व आज ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के नवनिर्मित सभागार में बड़े भव्य स्तर पर मनाया गया जिसमे मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब के लगभग 150 सदस्यों एवं गट्टानी परिवार के सभी सदस्यों ने इसे बड़ी धूमधाम से भाग लिया ।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की गट्टानी परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदरकांड कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित  दिलीप जोशी के तत्वावधान में नारायण स्वामी सत्संग मंडल की टीम ने सुंदरकांड के साथ - साथ भजनों की ऐसी रोचक प्रस्तुति दी कि सदस्यगण थिरकने को विवश हो गए।
इस रोचक कार्यक्रम के अलावा मुस्कान क्लब के केयरटेकर एवं गट्टानी परिवार के ज्येष्ठ पुत्र नीरज जी का जन्मदिन भी मुस्कान कार्यकारिणी द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.