भाजपा शहर जिला की बैठक सम्पन्न, होली मिलन समारोह व स्थापना दिवस कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

( 819 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 26 18:03

भाजपा शहर जिला की बैठक सम्पन्न, होली मिलन समारोह व स्थापना दिवस कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित हुई। जिलाअध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी 29 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह तथा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आधारशिला हैं और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए जो देशहित जनहित में हों। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि समय की पाबंदी और समय का नियोजन प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए तभी वह एक कुशल नेता बन सकता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों चल रहे प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उनमें मिलने वाली सीख को आत्मसात कर जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ से भाजपा तक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रभारी हरीश पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षण संगठन की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण नेता का नहीं बल्कि कार्यकर्ता का प्रशिक्षण होता है, इसलिए प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाना चाहिए। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
महामंत्री डॉ पंकज बोराणा ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को समग्रता देते हुए कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारस सिंघवी ने किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.