सम्राट अशोक की जयंती समारोह: एक ऐतिहासिक आयोजन -: श्रीनाथ सिंह बौद्ध.

( 1370 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 26 09:03

सम्राट अशोक की जयंती समारोह: एक ऐतिहासिक आयोजन -: श्रीनाथ सिंह बौद्ध.

पटना - सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती समारोह का आयोजन आज गौतम बुद्ध बिहार, दरोगा प्रसाद राय पथ, पटना-1 में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई बड़े नेता लोग मौजूद थे, जिनमें बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और भारतीय जनता पार्टी के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा , ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा और अजित ललन भी शामिल थे।

श्रीनाथ सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इस अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीनाथ सिंह बौद्ध ने कहा कि सम्राट अशोक एक महान शासक थे, जिन्होंने अपने बाहुबल से सम्पूर्ण एशिया को एक सूत्र में पीरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया था।

इस समारोह में उपस्थित लोगों ने सम्राट अशोक की जयंती को एक ऐतिहासिक अवसर बताया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.