सीआई विनोद कुमार को मिली बड़ी कामयाबी,मंदिर में  प्रतिमा को खडिंत करने वाला व्यक्ति  2 घंटे में  गिरफतार 

( 464 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Mar, 26 20:03

के डी अब्बासी 

सीआई विनोद कुमार को मिली बड़ी कामयाबी,मंदिर में  प्रतिमा को खडिंत करने वाला व्यक्ति  2 घंटे में  गिरफतार 

कोटा। नयापुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार की तत्परता से मंदिर के बजरंगबली  की प्रतिमा को खडिंत करने वाला व्यक्ति को 2 घंटे में  गिरफतार कर लिया।
 कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम आईपीएस ने बताया कि नयापुरा थाना क्षेत्र में स्थित चबंल के बालाजी न्याय विहार में स्थित बंजरग बली की प्रतिमा को खण्डित करने वाले अज्ञात व्यक्ति की गिरफतारी के लिये श्री दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में डॉ पूनम सीओ 2 केन्द्रीय वृत कोटा शहर के सुपरविजन में श्री विनोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना नयापुरा के नेतृत्व में श्री दिपेन्द्र कुमार शर्मा उप निरीक्षक मय जाप्ता श्री मुनेश कानि 1132 श्री जगदीश कानि 647, श्री मुनीराम कानि 861, श्री सुरेन्द्र कानि 1675 श्री रामकिशोर कानि 1854, श्री विरेन्द्र कानि 2258 थाना नयापुरा कोटा शहर पर गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा बंजरग बली की प्रतिमा को खडित करने वाले व्यक्ति को गिरफतार किया गया।
 उक्त व्यक्ति द्वारा मंदिर में घुसकर बजरंग बली की मूर्ति को खंडित कर हमारे धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाई है एव धार्मिक स्थल पर उन्माद फैला कर समाज विशेष की धार्मिक भावनाओ को भडकाने का कृत्य किया गया है।

करने वाले अज्ञात व्यक्ति छोटुसिंह चन्द्रावत पुत्र श्री दातारसिंह उर्फ मुन्ना जाति राजपुत उम्र 28 निवासी बडा गांव थाना खाचरोद जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को चांदमारी बालाजी के पास चबंल नदी से डिटेन किया जाकर प्रकरण हाजा में गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.