रसोई गैस एजेंसी पर  लम्बी लम्बी कतारें,कर्मचारियों और गैस उपभोक्ताओं में झगड़े की नौबत, 40 दिन से नहीं मिली  रसोई गैस,गैस संचालकों के मोबाइल बंद 

( 355 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Mar, 26 20:03

रसोई गैस एजेंसी पर  लम्बी लम्बी कतारें,कर्मचारियों और गैस उपभोक्ताओं में झगड़े की नौबत, 40 दिन से नहीं मिली  रसोई गैस,गैस संचालकों के मोबाइल बंद 

कोटा। कोटा शहर में लगभग सभी रसोई गैस एजेंसियों पर लम्बी लम्बी कतारें और रसोई गैस उपभोक्ता और गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच लड़ाई झगड़े की नौबत, 40 दिनों से नहीं मिल रही गैस, नियमों में 25 दिन बाद रसोई गैस बुक करने का नियम और रसोई गैस बुक होने के बाद 15 दिनों तक घरों पर नहीं पहुंच रही रसोई गैस से नाराज रसोई गैस उपभोक्ता जब रसोई गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं तो वहां पर भी लंबी-लंबी कतारें धक्का सहन करना पड़ रहा है।बिना धक्का मुक्की के आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिल जाए इसलिए रसोई गैस कर्मचारी लाइन में उपभोक्ताओं को लगा रहे हैं। लंबी लंबी लाइन होने के कारण रसोई गैस कर्मचारी और उपभोक्ताओं में तू तू में में।होती नजर आ रही है। रसोई गैस उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर बड़ी नाराजगी है की 15 दिन गुजर जाने के बाद भी उनको रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो रही है जिसकी चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस उपभोक्ताओं का जिला प्रशासन पर भी आरोप कि वह कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इस भीड़ की मारा मारी के चलते गैस एजेंसी संचालकों ने अपने मोबाइलों का स्विच ऑफ कर दिया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.