मेवाड़ महासभा के नए अध्यक्ष बने बनेड़िया

( 9426 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Mar, 26 07:03

मेवाड़ महासभा के नए अध्यक्ष बने बनेड़िया

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा सस्थान, उदयपुर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर के नए अध्यक्ष होंगे डॉ. पृथ्वीराजसिंह बनेड़िया भवानीसिंह डाबला मंत्री निर्वाचित हुए, साधारण सभा में नई टीम का स्वागत किया, दिलाई शपथ उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर की साधारण सभा की बैठक रविवार 29 मार्च मोरां मेदपाट भवन, चित्रकूटनगर में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष बालूसिंह कानावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बालूसिंह कानावत ने सन् 1941 में स्थापित महासभा के सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट के साथ संस्थान द्वारा अब तक किये गए कार्यों से अवगत कराया। आमसभा के उपरांत सभा के उदयपुर शहर, गिर्वा और बड़र्गाव तहसील इकाइयों के 27 मार्च को हुए चुनाव में निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें उदयपुर शहर से डॉ. पृथ्वीराजसिंह बनेड़िया अध्यक्ष चुने गए। साथ ही चंद्रवीरसिंह बोरज उपाध्यक्ष, भवानीसिंह डाबला मंत्री, बलवीरसिंह कुंचोली संयुक्त सचिव, शंभूसिंह सवीना कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराजसिंह बनेड़िया ने आगामी प्रताप जयंती को भव्य बनाने, समाज के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवाने, फ्री कोचिंग की व्यवस्था करवाने, समाज उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित करवाने की बात कही। डॉ. बनेड़िया ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके सम्मान को लेकर भी संगठन काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसके समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए पूरा फोकस रहेगा और इसके लिए जरूरत पड़ी तो फ्री कॉचिंग का भी प्रबंध करेंगे। कार्यक्रम में नई टीम को समाज के वरिष्ठजनों और निवर्तमान कार्यकारिणी ने बधाई दी और इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रवीरसिंह करेलिया ने सभी का स्वागत करते हुए अपने 6 वर्ष के कार्यकाल से सभी को अवगत कराया। बड़गांव इकाई में ये होगी टीम : बड़गांव इकाई से जसवंतसिंह झाला अध्यक्ष, पदमसिंह चौहान उपाध्यक्ष, किशनसिंह देवड़ा मंत्री, सोहनसिंह सिंह झाला संयुक्त सचिव एवं राजेन्द्रसिंह झाला कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। गिर्वा इकाई में ये चुने गए : गिर्वा इकाई से तखतसिंह देवड़ा अध्यक्ष, गोपालसिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष, शूरवीरसिंह देवड़ा मंत्री, सुरेन्द्रसिंह चुंडावत संगठन मंत्री एवं नाहरसिंह देवड़ा कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.