19वीं शताब्दी ब्रिटेन की थी, 20वीं अमेरिका की है तो 21वीं शताब्दी हिंदुस्तान की होगी : डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

( 697 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Mar, 26 20:03

अपने पैतृक गांव को भी रोजगार से जोड़े यही सफलता का सूत्र : पूनम कुलरिया

19वीं शताब्दी ब्रिटेन की थी, 20वीं अमेरिका की है तो 21वीं शताब्दी हिंदुस्तान की होगी : डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

उदयपुर। राज परिवार जब होटल इंडस्ट्री बिजनेस में आया तो बड़ी-बड़ी हेडलाइंस छपी थी कि क्या अब राजे - महाराजे झूठे बर्तन साफ करेंगे ? उस वक्त दाता हुकुम ने अपने फैसले को नहीं बदला और इस बिजनेस को उस ऊंचाइयों तक लेकर गए कि आज उदयपुर का नाम होटल इंडस्ट्री में विश्व में पहचाना जाता है। यही नहीं जब यहां उदयपुर में कुछ होता है, तो उसकी खबरें विश्व के बड़े अखबारों में भी टॉप न्यूज के रूप में लगाई जाती है । यह बात श्रीजी हुजूर डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित फोर्टी एक्सीलेंस अवार्ड -2026 में समारोह के मुख्य अतिथि के पद से सभागार को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा की व्यापार करना और किसी की बातों में आ कर फैसले बदल लेना दो अलग अलग बाते है। अपने उद्बोधन में एक दुर्गामी सोच और तजुर्बे की मिसाल पेश करते हुए डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि 19वीं शताब्दी ब्रिटेन की थी, 20वीं शताब्दी अमेरिका की है और 21वीं शताब्दी हिंदुस्तान की होगी और यह सब शिक्षा और व्यापार के जरिये होगा।

उद्योग की विभिन्न श्रेणियों में दिए अवार्ड

अवार्ड सेरेमनी में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के साथ देश के प्रसिद्ध उद्योगपति पूनम कुलरिया, फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ओर अवार्ड सेरेमनी चेयरमैन प्रवीण सुथार ने मैन्युफैक्चर सेक्टर में अलवर से विशाल यादव, जयपुर से विनय गोधा, उदयपुर से राजेंद्र सिकलीगर, नोखा से रवि प्रकाश सोनी, सिरोही से नितिन बंसल, बालोतरा से नरेश कुमार खंडेलवाल, उदयपुर से निर्मल शर्मा और उदयपुर से ही सौरभ पालीवाल को, ट्रेडर सेक्टर में कोटा के राजेश अग्रवाल जयपुर के मिलन अग्रवाल,सुरेश कालानी, गिरधारी लाल खंडेलवाल ओर श्रीकांत समारिया को , सर्विस सेक्टर में उदयपुर के सिद्धांत अग्रवाल, जयपुर से सोनम खंडेलवाल, जयपुर से ही पारुल पतनवाला, वर्तिका जैन , प्रणव आहूजा, सुखदेव जांगिड़ , कशिश शर्मा ओर डॉ. चर्चिल जैन को, प्रोफेशनल डॉक्टर कैटेगरी में उदयपुर के डॉक्टर निलेश मेहता, चित्तौड़गढ़ के डॉक्टर सुशील मेहता को, प्रोफेशनल आर्किटेक्ट श्रेणी में उदयपुर से डॉक्टर दीप्ति जैन उदयपुर से ही डाक्टर अभिनव मंत्री और जयपुर से योगेश कुमार शर्मा को एवं मीडिया सेक्टर में दैनिक भास्कर से नवलजीत सक्सेना ओर पत्रिका से पंकज वैष्णव को सम्मानित किया गया।


गांवों में भी रोजगार के अवसर पैदा करे

सम्मान समारोह में शामिल देश के प्रमुख उद्योगपति ओर देश भर में 35 हजार से ज्यादा लोगो को रोजगार मुहैया  वाले कुलरिया परिवार के पूनम कुलरिया ने सम्मानित हुई प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि अपने पैतृक गांवों को भी रोजगार से जोड़े उनके जीवन स्तर और आर्थिक स्तर में भी सुधार करे। कुलरिया ने कहा कि वो स्वयं अपने पैतृक गांव नोखा में इंडस्ट्री की स्थापना कर रहे है जिससे उस पूरे क्षेत्र में हजारो लोगो को रोजगार मिलेगा।

फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि देश भर से आये उद्योगपतियों की एकजुटता आज इस सम्मान समारोह में नजर आई है। फोर्टी का यह मंच सभी प्रतिभाओं को संम्मानित कर खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह एक प्रयास फोर्टी उदयपुर की ओर से किया गया जो आगे अन्य शहरों में भी जारी रहेगा।

समारोह में फोर्टी ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने कहा कि यह सम्मान समारोह यहां पहुंची सभी विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति से सफल हो पाया है। इस बार का सम्मान समारोह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन आने वाले समय मे फेडरेशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर एक वृहद आयोजन किया जाएगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.