सोनी सब के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में मुस्कान बामने ने नौवारी साड़ी और नथ के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में सबको चौंकाया

( 847 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 05:03

सोनी सब के 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में मुस्कान बामने ने नौवारी साड़ी और नथ के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में सबको चौंकाया

मुंबई : सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और सांस्कृतिक पलों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल ही में गुड़ी पड़वा के मौके पर दिखाए गए सीक्वेंस ने स्क्रीन पर त्यौहार की रौनक और रंगीन माहौल भर दिया। किरदारों ने मिलकर इस शुभ अवसर को असली महाराष्ट्रीयन अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस मुस्कान बामने, जो शो में शनाया का किरदार निभा रही हैं, इस सीक्वेंस में पारंपरिक लुक में नज़र आईं। उन्होंने गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी, जिसे कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज़ के साथ पेयर किया गया था। क्लासिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी– नथ, चूड़ियाँ और हल्के गोल्ड एक्सेंट्स ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। सॉफ्ट कर्ल्स और मिनिमल लेकिन एलीगेंट मेकअप ने इस पारंपरिक अंदाज़ को और भी ग्रेसफुल और रिलेटेबल बना दिया। सेट को भी एक उत्सवमय घराने जैसा सजाया गया था, जहां डेकोर और एनर्जी ने असली सेलिब्रेशन का माहौल बना दिया। शूटिंग के दौरान भी कलाकारों ने त्योहार की फील को एंजॉय किया, जिससे यह अनुभव काम से ज़्यादा एक असली जश्न जैसा लगा।

लुक और अनुभव के बारे में बात करते हुए, मुस्कान बामने ने साझा किया अपना अनुभव, “जैसे ही मैंने नौवारी साड़ी पहनी, मेरा मूड तुरंत बदल गया। रंग इतने ब्राइट थे कि पूरा माहौल ही बदल गया। जब नथ और ज्वेलरी पहन ली, तो ऐसा लगा ही नहीं कि मैं सिर्फ कॉस्ट्यूम पहन रही हूँ। शूटिंग के दौरान एक घरेलू सीन करते वक्त अचानक लगा कि सब कुछ कितना रियल है– सेट, एनर्जी, लोग। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम शूट कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगा जैसे घर पर असली सेलिब्रेशन हो रहा हो। यही वो पल हैं जो हमेशा याद रहते हैं।”

देखना न भूलें– पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.