उदयपुर में पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक पर पिम्स हॉस्पिटल में सीएमई और वर्कशॉप का आयोजन

( 594 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 11:03

इंडियन पेन सोसाइटी सिटी ब्रांच का शुभारंभ

उदयपुर में पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक पर पिम्स हॉस्पिटल में सीएमई और वर्कशॉप का आयोजन

उदयपुर। पेन मैनेजमेंट एवं स्पाइन इंटरवेंशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में मिनिमल इनवेसिव पेन एंड स्पाइन इंटरवेंशन(MISS) पर सीएमई एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस सफल आयोजन का नेतृत्व ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. कमलेश शेखावत एवं ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अनिल भीवाल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पिम्स हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश चंद्र गोयल एवं डॉ. सुनंदा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अन्य डॉक्टरों की उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता इंडियन एकेडमी ऑफ पेन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ. पंकज सुरंगे एवं इंडियन जर्नल ऑफ पेन के एडिटर-इन-चीफ डॉ. गौरव शर्मा ने मिनिमल इनवेसिव पेन एंड स्पाइन इंटरवेंशन(MISS) तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी इंटरवेंशनल तकनीकों पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर पिम्स चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने कहा कि पिम्स हॉस्पिटल में आधुनिक एवं मिनिमल इनवेसिव तकनीकों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन जैसी उन्नत प्रक्रियाओं से क्रॉनिक पेन से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में पेन मैनेजमेंट सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अकादमिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
वर्कशॉप में रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन के सिद्धांत, फ्लोरोस्कोपिक स्पाइन एनाटॉमी, फेसेट जॉइंट्स और जेनिकुलर नर्व आरएफए के साथ-साथ केस डिस्कशन एवं लाइव डेमो के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (ISSP) की सिटी ब्रांच का उद्घाटन डॉ. पंकज सुरंगे एवं डॉ. गौरव शर्मा द्वारा किया गया, जो शहर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ एनेस्थीसिया, पिम्स हॉस्पिटल द्वारा किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.