उदयपुर। महावीर जैन जागति परिषद की ओर से भगवान महाावीर के जन्मकल्याणक के अवसर पर आज हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र में आज भगवान महावीर के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
प्रातः विद्या निकेतन स्कूल सेक्टर 4 में भामाशाह महेंद्र टाया, कोर कमेटी सदस्य संस्थापक अध्यक्ष डॉ.हिम्मत लाल.वया, सुशील बांठिया, अरुण कुमार बया, दिनेश नंदावत, हेमंत पामेचा, आरसी मेहता, राजेंद्र डागा, गजेंद्र अखावत एवं महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ.गरिमा धींग, अध्यक्ष वंदना बाबेल, सचिव विद्या खटवड, संयोजिका चंचल मांडवत, सेक्टर 5 दिगंबर जैन समाज के गजेंद्र भादावत, युवा प्रकोष्ठ मनोज चंपावत, मनोज गदिया, गजेंद्र जैन, सेक्टर 3 से पंकज पोखरना एवं सम्पूर्ण रैली संयोजक रमेश रठोड़िया आदि अन्य गणमान्य नागरिकों ने झंडारोहण कर आयोजन की शुरूआत की।
रैली का शुभारंभ देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी उदयपुर ने किया। रैली में चांदी के रथ में विराजित महावीर स्वामी की रजत प्रतिमा के रथ ने उपनगरीय क्षेत्र में भ्रमण किया। इसके लाभार्थी श्रीमती सरला बांठिया, श्रीमती उषा नंदावात एवं गरिमा धीग व उनके साथी घोड़े पर ध्वज के साथ समाज के सेक्टर 5 के चंद्रप्रभु मंदिर के नवयुग सदस्य के साथ रैली में, बैंड बाजे ढोल नंगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों के साथ पदाधिकारी महिलाएं व अन्य उपस्थित जन समुदाय के साथ वाहन रैली प्रारंभ हुई। शोभायात्रा व वाहन रैली में 700 दो पहिया वाहन के साथ लगभग 3000 से अधिक व्यक्तियों ने रैली में भाग लिया। रैली में खुली जीभ का प्रयोग किया गया। रैली का विभिन्न स्थानों पर वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ सेक्टर तीन के अध्यक्ष, मंत्री एंव क्षेत्र के निवासियों ने स्वागत किया गया।

वाहन रैली बीएसएनएल पूजा बेकरी से जैन मंदिर सेक्टर 4 में मदुरम होटल के निदेशक रामेश रटोड़ीया एवं उनके कार्यकर्ताओं एवं रैली मैन चैराया सेक्टर 4 होते हुए सेक्टर 5 महावीर स्थानक में द्वारा शीतलपेय के साथ रैली का स्वागत किया गया। रैली पीएनटी कॉलोनी होती पुनः विद्यानिकेतन पहुंच सभा में परिवर्तित हुई,जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र जाप व नवकार मंत्र के नारे से आकाश गुंजायमान हुआ।
स्वामीवासल्य के लिये पंडाल में महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवकारमंत्र व अरुण बया द्वारा महावीर जैन जागृति परिषद के बारे में बताया। आरसी मेहता ने 3 वर्ष की कार्यकलापों की जानकारी दी तथा सहयोगकर्ताओं को आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष डॉ हिम्मतलाल ने बताया कि परिषद द्वारा आगामी समय में परिक्षेत्र के निवासरत सभी व्यक्तियों का एक डायरेक्टरी बनाई जाएगी। वह आने वाले समय में एक वर्ष में नवविवाहित जोड़ों व उनके परिवार के साथ अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। उसमें उनका अभिनंदन व स्वागत कर उनके वैवाहिक सुखी जीवन की अनुमोदना की जाएगी।
स्वामी वात्सल्य में विभिन्न संस्थाओं से पधारे हुए अध्यक्ष मंत्री अशोक चैहान, नरेंद्र चंडालिया प्रधान मावली ललित ओस्तवाल,ललित लोढ़ा, अमित जैन कुंथुु मशीनरी सेक्टर 4 , जतिन गांधी सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, राहुल जैन प्राचार्य भोपाल नोबल्स चिकित्सालय व अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। परिषद द्वारा विभिन्न संस्थाओं एवं विभिन्न क्षेत्र से आये पदाधिकारी सौरभ गोलछा अध्यक्ष, आशिष सहलोत सचिव साधुमार्गी जैन संघ उदयपुर एवं अन्य क्षेत्र से आए हुए अध्यक्ष एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वामी वात्सल्य में सहयोग देने वाले भामाशाहों को अभिव्यक्ति द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली में प्रशासन की ओर से समुचित सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की गई। इसके साथ ही परिषद के विशेष सहयोग हेमंत रामपुरिया, दलपत जैन, दिलिप कंठालिया, किरण नागौरी आदि की सराहनीय व्यवस्था के साथ ही टेंट व्यवस्था में हजारीलाल राजक भोजन व्यवस्था में विमल सेठ माइक एवं अन्य व्यवस्था में अंकित मेहता का सहयोग रहा। वहीं बैनर व अन्य व्यवस्था हेतु उमेश ने सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र की लगभग आठ हजार धर्मप्रेमी बंधुओं ने लाभ लेकर परिषद का अनुमोदन किया लगभग आठ हजार क्षेत्रवासियों ने सामी वात्सल्य का लाभ प्राप्त किया.।