हिन्दी राजभाषा त्रैमासिक कार्यान्वयन समिति  बैठक  एवं कार्यशाला संपन्न

( 353 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 18:03

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक एवं हिन्दी राजभाषा की तिमाही समाप्त की कार्यशाला शिल्पग्राम परिसर में सोमवार को संपन्न हुई।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन दलवी के निर्देशन में आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक में पिछली तिमाही में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई जिस पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में आगामी सरकारी कार्याें में राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक का समापन उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत के धन्यवाद के साथ संपन्न हुई। बैठक में केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.