उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का 'संगठन बढ़ाओ - लोकतंत्र बचाओ' अभियान 02 अप्रैल से

( 427 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 19:03

उदयपुर।  राजस्थान की पर्ची सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 'संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ' अभियान अप्रैल माह में प्रारंभ किया जा रहा है।
इसी क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह अभियान 2 अप्रैल से शुरू होगा जो उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों (मावली, वल्लभनगर, खेरवाड़ा, गोगुंदा, झाडोल एवं उदयपुर ग्रामीण) में किया जायेगा। अभियान में वार्ड, मंडल एवं ब्लॉक स्तर तक बैठके आयोजित कर राजस्थान की पर्ची सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुए जो प्रशासक नियुक्त किए गए हैं उससे हो रही परेशानियों को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। वार्ड एवं ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक में बैठक कर जन जागरण अभियान के तहत राज्य की पर्ची सरकार की दमनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। साथ ही जमीनी स्तर पर हो रही इन बैठकों के माध्यम से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर ग्राम पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन कर संगठन को ओर मजबूत किया जाएगा।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के 'संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ' अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 2 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र मावली की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी - खेमली में प्रातः 11 बजे धुणीमाता मन्दिर, डबोक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली की बैठक दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रखी गई है।
इसी तरह दिनांक 3 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र- झाड़ोल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटड़ा कार्यालय में ब्लॉक कोटड़ा की बैठक प्रात: 11 बजे एवं दोपहर 2 बजे डाक बंगला झाड़ोल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल की बैठक की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर की बैठक दिनांक 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे भटेवर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर की एवं अपरान्ह 4 बजे शक्तावत फार्म हाऊस, भीण्डर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी -भीण्डर की बैठक की जाएगी।
दिनांक 5 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र उदयपुर ग्रामीण के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिर्वा की बैठक प्रातः 10:30 बजे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिरणमगरी की बैठक दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर की जाएगी।
दिनांक 6 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा (बी) की बैठक प्रातः 11 बजे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा ए की दोपहर 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रखी जाएगी।
इसी क्रम में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव कार्यालय में ऋषभदेव ब्लॉक की बैठक दोपहर 1 बजे एवं अपरान्ह 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय खेरवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा की बैठक रखी जाएगी।उपरोक्त बैठको में ब्लॉक से एआईसीसी सदस्य,पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण सांसद प्रत्याशी पूर्व सांसद,विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, प्रधान, उप प्रधान, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पूर्व जिला प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, पार्षद, जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, अग्रिम संगठन (सेवादल कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई) एवं विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.