सम, कनोई में 7 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन

( 365 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 19:03

गुजरात से आयी महिला प्रशिक्षकों ने तराशा सरहद की महिला शक्ति को

सम, कनोई में 7 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन

   जैसलमेर। सम ब्लॉक के कनोई गांव में रैफ ग्लोबल और आई सी ई सी डी  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में सम ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आई 21 स्वयं सहायता समूह ¼SHG½की महिलाओं ने भाग लिया।

   कार्यक्रम के दौरान गुजरात से आए  अनुभवी प्रशिक्षकों आई सी ई सी डी गुजरात निदेशक साइना शाह ,ट्रेनर शीतल ठाकुर  एवं बैंकर्स ने महिलाओं को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में महिलाओं को उद्यम शुरू करने से लेकर उसे सफलतापूर्वक संचालित करने तक की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई। इसमें विशेष रूप से बिजनेस प्लान तैयार करना, बाजार सर्वे करना, फील्ड विजिट के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने के तरीके शामिल रहे।

    रेफ ग्लोबल की एरिया मैनेजर करिश्मा भाटी तंवर ने बताया कि महिलाओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार वे अपने उद्यम के लिए ऋण प्राप्त कर सकती हैं और वित्तीय प्रबंधन कैसे करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक महिला को अपने-अपने व्यवसाय के लिए एक व्यवहारिक बिजनेस प्लान तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

     इस 7 दिवसीय प्रशिक्षण ने 21 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान किया है। अब ये महिलाएं अपने-अपने उद्यम को आत्मविश्वास के साथ शुरू करने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.