श्रीगंगानगर से खाटूश्याम जी के लिए एक अप्रैल से चलेगी रोडवेज की बस सेवा

( 533 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 19:03

हनुमानगढ़ से सीकर नॉन स्टॉप तथा हनुमानगढ़ से सालासर भी एक अप्रैल से

श्रीगंगानगर से खाटूश्याम जी के लिए एक अप्रैल से चलेगी रोडवेज की बस सेवा

श्रीगंगानगर। वर्तमान में राजस्थान पथ परिवहन निगम के हनुमानगढ़ डिपो को पांच नई बसें आवंटित हुई है, इससे रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बड़ी है।
रोडवेज के हनुमानगढ़ के डिपो चीफ़ मैनेजर श्री हामिद अली ने बताया कि इनमें से 3 बसों की सर्विस एक अप्रैल से शुरू की जा रही है। इनमें श्री गंगानगर से खाटू श्यामजी, हनुमानगढ़ से सालासर तथा हनुमानगढ़ से सीकर नॉन स्टॉप सेवा शामिल है।
श्री हामिद अली के अनुसार श्रीगंगानगर से खाटू श्याम जी बस सेवा प्रतिदिन श्रीगंगानगर से प्रातः 9.15 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन से 10.50 तथा टाउन से 11.05 बजे संचालित होकर सायं 6.30 बजे तक खाटू श्याम जी पहुंच जाएगी तथा खाटू श्याम जी से प्रातः 8.00 बजे रवाना होकर शाम 4.00 बजे हनुमानगढ़ पहुंचना प्रस्तावित है। इस वाहन का हनुमानगढ़ जंक्शन से खाटू श्याम जी का किराया 380 रुपए होगा, महिला तथा वरिष्ठ नागरिकों हेतु किराया 205 रुपए निश्चित होगा, 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
इसी प्रकार हनुमानगढ़ क्षेत्र से सीकर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा परिवार जनों की सुविधा की दृष्टि से सेमी डीलक्स नॉन एसी वाहन का संचालन 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। उक्त वाहन हनुमानगढ़ से प्रातः 6.30 बजे संचालित होकर 11.30 बजे सीकर पहुंच जाएगी तथा वापसी में अपराह्न 3.10 बजे रवाना होकर रात्रि 8.00 बजे हनुमानगढ़ पहुंच जाएगी। इस वाहन में हनुमानगढ़ से सीकर का किराया 365 रुपए होगा तथा महिला यात्रियों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराया 195 रुपए निर्धारित होगा। 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
हनुमानगढ़ से सालासर मार्ग पर पूर्व में हनुमानगढ़ डिपो की बस संचालित थी परंतु वाहनों की कमी के कारण उक्त वाहन को बंद किया गया था, वर्तमान में 1 अप्रैल 2026 से उक्त वाहन का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उक्त वाहन हनुमानगढ़ जंक्शन से दोपहर 2.15 बजे संचालित होकर रात्रि 8.00 बजे सालासर पहुंचेगी तथा सालासर से प्रातः 6.15 बजे संचालित होकर दोपहर 12.30 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। इस वाहन का हनुमानगढ़ जंक्शन से सालासर का किराया 275 रुपए निर्धारित होगा, महिला यात्रियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का किराया 150 होगा। इस वाहन में भी 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदान की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.