दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “झलक“ का होगा शुभारंभ 1 अप्रैल को अशोका ग्रीन में

( 623 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 19:03

“झलक – जहां फैशन सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि हर स्टाइल में महसूस होता है।” : निहार गुप्ता

दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “झलक“ का होगा शुभारंभ 1 अप्रैल को अशोका ग्रीन में

गर्मियों की दस्तक के साथ शहर में फैशन का रंग भी और अधिक निखरने लगा है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “झलक” का आयोजन 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को शहर के अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहेगी, जहां आगंतुकों को शॉपिंग, फैशन और लाइफस्टाइल का एक अनोखा अनुभव मिलेगा।

उदयपुर शहर के युवाओं तथा लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी यह प्रीमियम फैशन प्रदर्शनी हमेशा की तरह देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ आयोजित की जा रही है। यहां आने वाले लोगों का उत्साह और संतुष्टि का भाव देखते ही बनता है। कई वर्षों से आयोजित हो रही इस स्टेट ऑफ द आर्ट फैशन एग्जिबिशन को शहर के युवाओं और महिलाओं का हमेशा जबरदस्त प्रतिसाद मिलता रहा है।

प्रदर्शनी में एक ओर जहां बनारसी साड़ी, जरदौशी साड़ी, टसर, कोषा जैसे प्रीमियम फैब्रिक से बनी साड़ियां और ड्रेस मटेरियल उपलब्ध हैं, वहीं दूसरी ओर अनेक प्रीमियम वैल्यू वाले फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की समृद्ध रेंज भी मौजूद है। यहां देशभर से आए फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स ने अपने आकर्षक स्टॉल लगाए हैं, जहां वेस्टर्न वियर, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन, इंडियन वियर, किड्स वियर, स्टेटमेंट सिल्वर ज्वैलरी, कम्फर्ट वियर और होम एक्सेंट्स की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है।

प्रदर्शनी स्थल पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक को एक विशेष अनुभव और संतुष्टि का एहसास होता है। सुव्यवस्थित पार्किंग, सहयोगी स्टाफ, ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार आइटम चुनने में मदद तथा प्रत्येक उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी देने जैसी सुविधाएं इस प्रदर्शनी को हर ग्राहक के लिए यादगार बना देती हैं।

एग्जिबिशन के आयोजक निहार गुप्ता  ने बताया कि एक ही छत के नीचे देश के प्रतिष्ठित और ख्याति प्राप्त फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड्स जैसे कढ़ुवा बनारस, आकांक्षा बुटीक, कोकिला सिल्क, काशिका लेबल, शबरीन डिज़ाइनर कलेक्शन सहित कई प्रसिद्ध नाम अपनी सहभागिता दे रहे हैं। दिल्ली और जयपुर के नामी ब्रांड्स, मुंबई के डिजाइनर्स अपनी विशेष ज्वेलरी कलेक्शन के साथ यहां पहुंचे हैं, वहीं कोलकाता, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों से भी कई प्रतिभागी इस बहुप्रतीक्षित एग्जिबिशन में भाग ले रहे हैं।

यह प्रदर्शनी केवल शॉपिंग का अवसर ही नहीं, बल्कि फैशन, स्टाइल और लाइफस्टाइल की नई प्रेरणा का भी एक शानदार मंच है।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.