उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कटड़ा-श्रीनगर-बारामूला रेल खंड का किया निरीक्षण

( 537 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 26 20:03

 सुरक्षा व यात्री सुविधाओं की, कि समीक्षा

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कटड़ा-श्रीनगर-बारामूला रेल खंड का किया निरीक्षण

जम्मू। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को कटरा से श्रीनगर तक तथा सोमवार को बड़गाम से बारामुला का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना और परिचालन तत्परता का जायजा लेने के लिए महाप्रबंधक के साथ जम्मू मंडल के रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक द्वारा किए गए निरीक्षण की मुख्य विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सबसे पहले महाप्रबंधक ने विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेल पटरियों, पुलों और सुरंगों की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया।
अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कश्मीर घाटी के स्टेशनों का जायजा लिया। जिसमें अमुत भारत योजना के तहत आने वाले रेलवे स्टेशन जैसे बड़गाम रेलवे स्टेशन शामिल हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।
महाप्रबंधक ने मंडल अधिकारीयों के साथ भविष्य की रेल परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की तथा अंजी खड्ड पुल और चेनाब ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित ढांचों के रखरखाव और परिचालन प्रोटोकॉल की जांच की। उन्होंने अनंतनाग गुड्स टर्मिनल का भी निरीक्षण किया, जो घाटी में माल ढुलाई के लिए एक प्रमुख केंद्र है।
निरीक्षण के दौरान श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें और परिचालन में सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता न करें। यह निरीक्षण कश्मीर घाटी को शेष भारत के साथ सीधे रेल संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाप्रबंधक ने दोहराया कि उत्तर रेलवे इस क्षेत्र में कुशलए सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.