मंगल मूर्ति सोसाइटी में महावीर जन्म कल्याणक उत्साह से मनाया

( 967 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Mar, 26 11:03

मंगल मूर्ति सोसाइटी में महावीर जन्म कल्याणक उत्साह से मनाया

 

उदयपुर ब्यूरो उदयपुर: मनवाखेड़ा स्थित मंगल मूर्ति सोसाइटी में भगवान महावीर जन्म कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया तथा भगवान महावीर को सुंदर पालने में विराजमान किया गया।

कार्यक्रम में सोसाइटी एवं क्षेत्र के सभी लोग एकत्रित हुए। महिलाओं ने लाल चुनरी और पुरुषों ने सफेद वेशभूषा धारण कर एकता का परिचय दिया। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान महावीर की आरती की और पालने को झूला झुलाया।

इसके बाद बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। निहान व्यास, पीहू माथुर, दक्षिका पंवार, वेदांगी जैन और ट्विशा जैन ने गीत, भजन और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। वहीं महिलाओं और पुरुषों ने भी भजन गाकर पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और आनंद से भर दिया।

भगवान महावीर के जन्मोत्सव के भजनों पर गरबा की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने आयोजन में उत्साह का रंग और गहरा कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा भगवान महावीर के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.