उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज भारतीय लोककला मण्डल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने कविता के माध्यम से विश्व में हो रहे युद्ध के बीच भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश को बताया तो लोककला मण्डल में उपस्थित हर एक व्यक्ति ने तालियां बजाकर इस पर अपनी सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरूआत कवियित्री भावना लोहार ने सरस्वती वंदना से की। कोटा से आए कवि राजेंद्र पंवार ने अपनी रचना फिक्र नहीं करते वीर कभी अपनी अपनी जान की ,गरिमा व महिमा बनीं रहे बस हिंदुस्तान की,अपनी वीरता से इतिहास नया गढ़ना बेटे अंतिम सांस तक, विश्व बनाकर लड़ना बेटे, कुर्बानियों पर गर्व करते हैं लोग शान से ,कोख धन्य होती है मां के पुत्र के बलिदान से... पर सुर्खियंा बटोरी।
तत्पश्चात कवि सुनील व्यास ने धरा का सार है गौ में, प्रकृति की दिव्य ऊर्जा है,शून्य से पूर्ण की ओर, चलने की ये पूजा है, अमृत है पय में इसके, प्राण में ब्रह्मांड समाया,यही तो ब्रह्म का विग्रह, न कोई और दूजा है...,कवि शंकर सुखवाल ने नारियों पे हो रहा है, देखो अत्याचार, बढ़ता ही जा रहा ,हिंसा का कारोबार,बह रही पशुओं के शोणित की धार,भाई आज भाई को ही घोंपता कटार....कविता के माध्यम से समाज के उस पक्ष को सामनें रखा जिसे कोई भी स्वीकार नहंी करना चाहेगा। इस पर श्रोताओं ने तालियों की दाद दी।
कवि अर्जुन अल्हड़ ने रचना धरो पुनः विराट स्वरूप, संग गीता का सार लो,पापा सिंधु में वसुधा डूबी, बन वराह वसुधा तार लो, वंश मिटा दो गौ हत्यारों का,संतों को पुनःउत्थान दो,समय आ गया उचित नारायण,पुनः धरा पर अवतार लो...,,कार्यक्रम का संचालन करते हुए राव अजातशत्रु उदयपुर
ने हिंसा की चैखट पर दुनिया,दुनिया में अहिंसा की जय हो, हे महावीर तेरी जय हो तेरी जय हो जय निश्चय हो....पर जनता ने जोरदार काफी देर तक तालियंा बजाकर भगवान महावीर के संदेश को सराहा,। कवियित्री भावना लोहार ने जन जन का विश्वास हमारी गौ माता, जन्नत का आभास हमारी गौ माता,...कविता को सराहा।
मावली के मनोज गुर्जर ने रचना मान जनक का जो ना करता, सुत दागी हो जाता हैं, सच कहता हूँ सुनो पाप का, वो भागी हो जाता हैं,क्यों जाए हम मन्दिर मन्दिर, तात प्रभु का रूप यहाँ,
जिसके सर पर हाथ पिता का, बड़भागी हो जाता हैं...प्रस्तुत कर पिता की महिमा को बताया।
इस आयोजन में वीरेंद्र जैन, कमलेश चैधरी, सुशील डांगी, बलवंत सिंह चैहान, भाग्यश्री गन्ना, मयूरी नागदा, रेनू सिरोया, सुप्रिया खंडेलवाल, भारती कुकरेजा, कौशल्या शर्मा, राजकुमारी नलवाया, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, गजेंद्र सिंह, अमित भास्कर, लता आदित्य, मीना लोहार, सरिता तरुण शर्मा, वेदिका जैन, तनिष्क जैन, अनीश जैन, देशना जैन, कृष जैन, दक्ष जैन, हर्षिल जैन ने सभी कवियों का उपरना ओढ़़ाकर,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सद्गुरु कमल चंद्ररोशन गोसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा व माता चंद्रकला एवं पिता रोशन लाल पोरवाल के आशीर्वाद से संचालित ट्रस्ट मुख्यतः गौ सेवा के लिये संकल्पित है।
इस वर्ष गोवर्धनपूजा तक 108 गौशालाओं में 50000 से ज्यादा गौ माता को छप्पन भोग धराया जायेगा। इस ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉ.जिनेंद्र शास्त्री बनाये गये है। अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि प्रभु महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में महावीर की शिक्षा को कविताओं के माध्यम से पढ़ना व समाज को जागृत करना एवं गौ माता के प्रति समाज में चेतना लाकर सेवा को आध्यात्म तब वह साधन से जोड़ने का संगम है गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट।
कोषाध्यक्ष सिटी जैन ने बताया कि इस ट्रस्ट ने मात्र 1 वर्ष में गौ माताओं की सेवा करने में कोई कसर नहंी छोड़ी है। संस्थान ने जीवदया सेवा को दिल से करनें का प्रयास किया है। इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख पर्यावरणविद् इंदौर के अशोक मेहता ने की, वह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर नमित मेहता, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सामर,समाजसेवी राजकुमार सिंधी थे।