वर्ल्ड होमियोपैथी डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 131 मरीजों का हुआ उपचार

( 1111 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Apr, 26 15:04

वर्ल्ड होमियोपैथी डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 131 मरीजों का हुआ उपचार

उदयपुर। “वर्ल्ड होम्योपैथी डे” के दस दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान विद्यापीठ होमियोपैथिक मेडिकल चिकित्सालय द्वारा ग्राम पंचायत जिंक स्मेल्टर में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रो. डॉ. निवेदिता पटनायक के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान एम.डी. विद्यार्थियों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रो. डॉ. निवेदिता पटनायक ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 131 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार होमियोपैथिक परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।  शिविर में त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, एलर्जी, गैस-एसिडिटी, पाचन विकार, सर्दी-खांसी, सामान्य बुखार एवं कमजोरी जैसी समस्याओं का उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. अनीश, डॉ. अविषेक, डॉ. अंद्रिशा, डॉ. ओलिविया, डॉ. नसीम एवं श्रीमती कमला उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों में  उप सरपंच दुलेसिंह देवड़ा, ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र पालीवाल, पटवारी मीनाक्षी जोशी एवं उप सरपंच उदयसिंह उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.