बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान.....

( 1035 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Apr, 26 11:04

बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान.....


उदयपुर  राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा संचालित श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12 कक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों का उपरणा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।  

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने बताया कि कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए जिसमे योगिता गायरी 86.4 प्रतिशत, हुकम सिंह सिसोदिया कृषि विज्ञान वर्ग में 85.2 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में देवराज डांगी 79 प्रतिशत, कला वर्ग में चर्बी चैधरी 80.20 प्रतिशत में उर्तीण रहे।   10वीं का परीक्षा परिणाम भी सर्वश्रेष्ठ रहा जिसमें जिज्ञासा चुंडावत, विद्या बंजारा संजना कुमारी डांगी, युवराज सिसोदिया ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया।
 
उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए भंवर लाल गुर्जर ने भविष्य की बधाई देते हुए कहा कि समय अमुल्य है इसे व्यर्थ में न गवाये। आधुनिकता के दौर में आज का युवा अपनी राह से भटकते जा रहे है, ओर सोशल मिडिया की काल्पनिक दुनिया में खोये रहता  है और जीवन का बडा हिस्सा इनमें खराब कर देते है जो चिंता का विषय है, वे अपने फोलोअर्स को देख कर खुश होते है लेकिन असल जीवन में उनका कोई महत्व नहीं है। प्रो. सारंगदेवोत ने युवाओं को सोशल मिडिया एवं नशीले पदार्थो के दूर रहने की नसीहत दी। विद्यार्थी सपने हमेशा उंचे देखे, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम कहा कहते थे कि छोटे सपने देखना अपराध है। कार्य की निरंतरता रखे व जीवन में आगे बढने  के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक मजबुती जरूरी है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.