इरशाद अली ने उठाई हनुमान जी की पालकी, दिया सद्भाव का संदेश

( 561 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Apr, 26 16:04

के डी अब्बासी 

इरशाद अली ने उठाई हनुमान जी की पालकी, दिया सद्भाव का संदेश

कोटा। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हालांकि शहरभर में सैंकड़ों शोभायात्राएं निकाली गई लेकिन डीसीएम क्षेत्र में गोकर्ण गौ सेवक फाउंडेशन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा कई मायनों में अनूठी रही। फाउंडेशन के नैना देवी, चेतन गुर्जर व मनीष घेंघट के द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक इरशाद अली ने हनुमान जी पालकी उठाकर सद्भाव का संदेश दिया। उनके माथे पर तिलक और कंधे पर वीर हनुमान जी ने भारत देश की विभिन्नता में एकता और सर्वधर्म समभाव का अभिनव चित्र प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इरशाद अली ने कहा कि आज मुझे हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पालकी उठाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हनुमान जी शक्ति, भक्ति और निष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन में भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका साहस, विनम्रता और समर्पण हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। आज जरूरत है कि हम अपने वेदों पुराणों को धर्म से ना जोड़कर कर्म से जोड़ें और उसके अनुसार ही आचरण करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.