उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर आज न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में 'वेडिंग डेस्टिनेशन' के सबसे बड़े हब के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
अरावली की पहाड़ियों और पिछोला झील के किनारों पर बसे यहाँ के आलीशान महलों ने वैश्विक स्तर पर बड़े-बड़े आयोजनों की मेजबानी की है।
हाल के वर्षों में उदयपुर ने कई बड़ी हस्तियों को आकर्षित किया है। चाहे वह स्टेबिन बेन, नुपूर शर्मा की शादी हो, रवीना टंडन की भव्य शादी हो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हो, या फिर विजय देवरकोंडा जैसे सितारों की उपस्थिति उदयपुर का शाही अंदाज़ हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इसी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अब उदयपुर में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है।
क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और बीसीआई उत्सव के मुख्य सलाहकार ऋतुराज खन्ना ने बताया कि बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आगामी दिनों में उदयपुर में “मार्केट मीट्स मेवाड़” – द वेडिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय आयोजन वेडिंग इंडस्ट्री के दिग्गजों, नीति निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्लानर्स को एक मंच पर लेकर आएगा।
क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और बीसीआई उत्सव के मुख्य सलाहकार ऋतुराज खन्ना ने बताया कि यह कॉन्क्लेव वेडिंग इंडस्ट्री के जुनून और उदयपुर की खूबसूरती का एक अनोखा संगम है। उनके अनुसार, यहाँ आने वाले लोगों के सपनों को उदयपुर की झीलों जैसा शानदार मंच मिलेगा, जहाँ वे उन्हें साकार होते देख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहाँ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े खिलाड़ी एक साथ आकर भविष्य की शादियों के नए ट्रेंड और दिशा तय करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उदयपुर आज वैश्विक स्तर पर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी खास पहचान बना चुका है, और इस कॉन्क्लेव के जरिए यहाँ के व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि उदयपुर में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री को नई दिशा देने के लिए यह कॉन्क्लेव एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारा उद्देश्य मेवाड़ की संस्कृति और आधुनिक वेडिंग बिजनेस के बीच एक मजबूत सेतु बनाना है, ताकि यहाँ के व्यापार को वैश्विक स्तर पर स्केल और नई पहचान मिल सके।
ऐसे रहेगी दो दिन की रूपरेखा
क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और बीसीआई उत्सव के मुख्य सलाहकार ऋतुराज खन्ना ने कहा कि यह दो दिवसीय आयोजन वेडिंग इंडस्ट्री के हर महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें पहले दिन का फोकस प्रेरणा और नई दिशा देने पर रहेगा, जबकि दूसरे दिन का केंद्र सहयोग और व्यापारिक संभावनाओं को मजबूत करना होगा। पहले दिन की शुरुआत शाही अंदाज़ में होगी, जहाँ मेहमानों का स्वागत उदयपुर की पारंपरिक संस्कृति तिलक और लोक संगीत के साथ किया जाएगा।
इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन होगा और लक्जरी शादियों के बदलते ट्रेंड्स पर कीनोट सेशन रखा जाएगा। दिनभर पावर-पैक्ड पैनल चर्चाओं में डेस्टिनेशन वेडिंग्स, पैलेस होटल्स, ग्लोबल वेन्यूज़ और आज की शादियों में अनुभव बनाम सजावट जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि साथ ही एक एक्सक्लूसिव मास्टरक्लास में हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के साथ काम करने और लक्जरी मार्केट को समझने की बारीकियाँ बताई जाएंगी। शाम को खूबसूरत लेक-फेसिंग वेन्यू पर सनसेट सुडाउनर का आयोजन होगा और दिन का समापन भव्य गाला नाइट व लाइव एंटरटेनमेंट के साथ होगा, जहाँ अनौपचारिक नेटवर्किंग का भी अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे दिन की शुरुआत बिजनेस ब्रेकफास्ट से होगी, जहाँ चुनिंदा प्रतिभागी आपस में संवाद कर नए अवसरों की तलाश करेंगे। इसके बाद सस्टेनेबल वेडिंग्स और भारतीय शादियों के वैश्विक विस्तार जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लाइव शोकेस में वेडिंग डिजाइन के आधुनिक और भविष्यवादी ट्रेंड्स को प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ‘डील रूम’ होगा, जहाँ क्लोज्ड-डोर मीटिंग्स के जरिए हाई-वैल्यू बिजनेस डील्स और पार्टनरशिप्स को अंतिम रूप दिया जाएगा। अंत में एक सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों और उभरते सितारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।