श्रीगंगानगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. अमित यादव ने गुरूवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। जिला कलक्टर ने पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर जिले की कानून व्यवस्था, विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं, कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने पदभार संभालने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्थापना, लोक सेवाएं, राजस्व, सामान्य शाखा, न्याय शाखा, रिकॉर्ड रूम, डीओआईटी, रसद, सांख्यिकी, बहुउद्देश्यीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों से बातचीत की तथा आवश्यक निर्देश दिये।