एयरटेल ने किया 650 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार

( 536 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Apr, 26 15:04

Udaipur : भारती एयरटेल, जो ग्राहक संख्या के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर और भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है, कंपनी ने 650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर लिया है। जीएसएमए इंटेलिजेंस (GSMA Intelligence) के अनुसार, मोबाइल ग्राहक के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है, और इसका संचालन भारत तथा अफ्रीका के विभिन्न देशों में फैला हुआ है।
भारती एयरटेल के एग्ज़िक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " “650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर बनना हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह हमें हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करता है। इसी सोच के साथ हम अत्याधुनिक तकनीकों में लगातार निवेश कर रहे हैं, ताकि केवल कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि एक सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव भी प्रदान कर सके। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है, जैसे-जैसे हम अपनी मौजूदगी को और मजबूत और विस्तारित कर रहे हैं, हम नवाचार, विश्वसनीयता और ग्राहक अनुभव के मानकों को लगातार ऊँचा उठाने का प्रयास करेंगे, ताकि हमारा हर जुड़ाव ग्राहक के साथ विश्वास अर्जित करने और बेहतर मूल्य प्रदान करने का अवसर बने।”
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.