भाजपा स्थापना दिवस पर शहर में होंगे विविध आयोजन,बैठक में तय हुई रणनीति

( 585 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Apr, 26 16:04

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार घोषित किया गया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जिला संगठन की ओर से संयोजक, सह-संयोजक, मण्डल अध्यक्ष,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आज भाजपा शहर जिला उदयपुर की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर्व के साथ ज्योतिबा फुले, सुंदरसिंह भण्डारी, तथा बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर एवं जिला संगठन प्रभारी हरीश पाटीदार,जिला महामंत्री पारस सिंघवी, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने संबोधित किया। 
बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को सायं 7 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा सूरजपोल स्थित डॉ.मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।इसी के साथ 6 अप्रैल को प्रातः 6:30 बजे फतहसागर एवं रानी रोड पर अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष रणजीत दिगपाल व युवा मोर्चा द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में रंगोली कार्यक्रम एवं पार्टी ध्वजारोहण के बाद पार्टी की रीति-नीति पर प्रमुखजनों का उद्बोधन प्राप्त होगा। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ता मेवाड़ी पारंपरिक वेशभूषा (पगड़ी) तथा महिला कार्यकर्ता चुंदड़ी पहन कर भाग लेंगी। स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों को भाजपा के झंडों से सजाया जाएगा तथा सभी कार्यकर्ता  अपने-अपने घरों पर भी पार्टी के ध्वज लगाएंगे। महिला मोर्चा द्वारा रंगोली एवं मेहंदी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
7 अप्रैल को प्रातः 7 बजे ओबीसी मोर्चा द्वारा गुलाब बाग स्थित बावड़ी पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इसकी के साथ आगामी कार्यक्रमों के तहत  11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती,12 अप्रैल को सुंदरसिंह भंडारी जयंती तथा 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जायेगी। इन अवसरों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं शहीदों के परिजनों का अभिनंदन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राठौड़ द्वारा कार्यक्रमों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा भी की गई,जिसमें दिग्विजय श्रीमाली, दिनेश गुप्ता,गोविंद दीक्षित,सपना कुर्डिया, दिनेश धाबाई एवं मोहित सनाढ्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री पारस सिंघवी ने किया तथा आभार जिला महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा ने व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा चंपावत ने बताया कि भाजपा शहर जिला द्वारा स्थापना दिवस को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.