8 अप्रैल को होगा संभागीय साहित्यकार मिलन समारोह

( 1341 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Apr, 26 05:04

8 अप्रैल को होगा संभागीय साहित्यकार मिलन समारोह

‘शायराना उदयपुर’ परिवार की ओर से आगामी 8 अप्रैल को ऐश्वर्या कॉलेज में संभागीय स्तर का साहित्यकार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में कोई भी इच्छुक व्यक्ति निःशुल्क अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दे सकता है। आयोजकों ने अधिक से अधिक साहित्य प्रेमियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया..   कार्यक्रम में प्रतिभागी अपना नाम सूची में दिनांक 6 अप्रैल तक लिखवा देवे .. जो की निम्न  (9251113875 )दिए गए नंबर पर   व्हाट्सएप मैसेज द्वारा सूचित करें .. कॉल न करे..!! 

Theme : साहित्य स्पेशल

Date : 08.04.2026

Time : 1.00 pm

स्थान : ऐश्वर्या कॉलेज, न्यू आर टी ओ, उदयपुर

1. उपरोक्त कार्यक्रम नियत समय पर प्रारंभ हो जाएगा अतः समस्त प्रतिभागी सूचित समय के लिए प्रतिबद्ध रहे ।
2. कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश होते ही प्रत्येक प्रतिभागी अपनी उपस्थिति के लिए सूचित करे एवं ध्यान देवे कि मूल पंजीयन सूची के क्रम में ही समस्त प्रतिभागियों की प्रस्तुति रहेगी।
3. समस्त प्रतिभागी को कार्यक्रम के समाप्त होने तक उपस्थित रहना आवश्यक होगा । (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर)
4. कार्यक्रम की थीम लता जी स्पेशल  आधारित है, कोशिश की जावे की सभी इसी थीम से संबंधित प्रस्तुति देवे।
5. चूंकि कार्यक्रम में 15 प्रतिभागीगण ही भाग ले पाएंगे, अतः प्रत्येक प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति अधिकतम 6 मिनट तक ही सीमित रखें।
6. पिछली बार जो समय से पहले चले गए थे उन्हें पंजीयन सूची में समाहित नहीं किया जाएगा। 
7. शायराना परिवार के सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा लेकिन उनके साथ कोई आते हैं तो पहले उनके बारे में जानकारी दी जाए ।
8. प्रतिभागीगण ध्यान देवे कि 6 तारीख शाम तक मूल पंजीयन सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा उसके पश्चात कोई भी प्रस्तुति स्वीकार नहीं की जाएगी , 6  तारीख तक के पंजीकृत प्रतिभागियों को ही स्थल पर प्रस्तुति देने के लिए प्रवेश दिया जायेगा।

शायराना के साहित्य स्पेशल के 8 अप्रैल बुधवार को  आयोजित कार्यक्रम में आप सभी  प्रतिभागियों का तहे दिल से स्वागत अभिनंदन करते हैं । 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.