त्रिमासिक मधुर मुस्कान (अप्रैल - जून अंक ) का विमोचन मुस्कान कार्यकारिणी द्वारा किया गया

( 1048 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Apr, 26 16:04

त्रिमासिक मधुर मुस्कान (अप्रैल - जून अंक ) का विमोचन मुस्कान कार्यकारिणी द्वारा किया गया

अंक की समीक्षा करते हुए मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इसमें श्रीमती कौशल्या गट्टानी की संदेशात्मक कहानी नए रिश्ते, डॉ बी एल वर्मा का ए आई पर लेख, डॉ विमल शर्मा की स्वास्थ्य परिचर्चा, डॉक्टर सर्वेश माथुर की एक्वेरियम पर जानकारी, सुश्री नीलिमा रानी का आलेक सूक्ष्म लकीर, सहित कविताओं मे हेमलता शर्मा - सैनिक की शहादत, रमेश जोशी - धन से, सरस्वती माहेश्वरी- अपना हिंदुस्तान, लक्ष्मी माथुर -सुनहरी धूप, सपना वर्मा- मैं हार गई, साधना शर्मा- चेतना का दीप, जगदीश शास्त्री - जिंदगी, प्रमुख है |
एम पी माथुर एवं रमेशचंद्र जोशी के सम्पादित इस पत्रिका के नियमित स्तंभ में संपादकीय, विगत 3 माह मे हुए 15 प्रमुख कार्यक्रमों का विस्तृत लेखा जोखा, समाचार पत्रों में मुस्कान, सुन्दर चित्रमय झलकियां सहित तीन वरिष्ठ दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है| 
उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी ने बताया की इसकी प्रति सभी सदस्यो को निशुल्क वितरित की जाती है साथ ही पीड़ीएफ कॉपी समूह में सभी के लिए उपलब्ध रहती है 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.