उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए आज खेले गए पहले सेमी फाइनल मुकाबले में पैरेलल होटल ने होटल फेयरमोंट को आठ विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी होटल फेयरमोंट की टीम 20 ओवर में 114 रन ही बना सकी। होटल फेयरमोंट की ओर से गौरव भंडारी ने 42 रन तथा मोहनलाल मीणा ने 30 रनों का योगदान दिया पैरेलल होटल की ओर से ओ पी जांगिड़ ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में पैरेलल होटल ने निर्धारित लक्ष्य को 15 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। पैरेलल होटल की ओर से राहुल ने नाबाद 46 रन और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर पैरेलल होटल के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ताज लेक पैलेस ने होटल ट्राइडेंट को 84 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज लेक पैलेस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। ताज लेक पैलेस की ओर से रविन्द्र भंडारी ने अर्धशतक के साथ नाबाद 61 रन तथा विनय राणा ने 29 रनों का योगदान दिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से रोहित रावत ने 3, युवराज सिंह एवं आकाश नेगी ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाब में ट्राइडेंट होटल निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 99 रन बना कर आल आउट हो गयी। ट्राइडेंट होटल की ओर से विजय सिंह ने सर्वाधिक 23 रन का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से सुरेंद्र सिंह ने 4, अनिल पालीवाल ने 3 विकेट हासिल किए। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए ताज लेक पैलेस के रविन्द्र भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।