उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उदयपुर शहर जिला द्वारा उत्साह उमंग और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मुख्य वक्ता भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र पुनिया, कार्यक्रम अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,पूर्व सांसद व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुनलाल मीणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, गोविंद सिंह टांक,पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी,दिनेश भट्ट,रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधाओं एवं संस्थापकों तथा भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के पश्चात पार्टी के ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात समेकित स्वर में वंदे मातरम गान तथा बैंड की धुन पर देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंजायमान हो गया।
सभी मंचाशीन अतिथियों को तिलक लगाकर पार्टी का उपरना पहना कर किया गया।
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता को पुनः अपने पुरातन परम वैभव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र प्रथम है। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता पद की लोलुपता से नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करते हैं जिसका सर्व श्रेष्ठ उदाहरण आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
मुख्य वक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने पार्टी की स्थापना से अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम 47 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं और यह 47 वर्षों का सफर जनसंघ के बाद 1980 में स्थापित भाजपा तक पार्टी के महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या की जीवंत गाथा है। कश्मीर में धारा 370 व 35 A को हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे कई असंभव लगने वाले कार्य भाजपा ने पूर्ण कर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों,पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है 14 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत आधार स्तंभ है। भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद मुंबई के प्रथम अधिवेशन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा ओर कमल खिलेगा,जो आज सच हुआ है आज ग्रामीण क्षेत्र की पंचायत के वार्ड पंच से लेकर देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री तक पार्टी स्थापित है आज सम्पूर्ण विश्व में भारत की अपनी अलग पहचान है,इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि सभी एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करेंगे जिससे आने वाले समय में पंचायत राज व नगर निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ विजय होंगे।
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और आज पूरा विश्व भारत को उम्मीद की नजर से देख रहा है। यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ.मन्नालाल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार संविधान और लोकतंत्र को समर्पित है तथा देश पहले का भाव केवल भाजपा में ही है,आज हम सभी कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा युवा ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सानिध्य में कार्य कर रहे है हम सभी मिलकर 2047 के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की ओर अग्रसर है।
जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखें फोड़ कर एक ऐतिहासिक पर्व के रूप में मनाया, कार्यक्रम में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर, शॉल,पार्टी उपरना पहना कर अभिनंदन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रहित,समाज सेवा एवं भाजपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले सभी मण्डल अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम जिला महामंत्री डॉ.पंकज बोराणा, स्थापना दिवस कार्यक्रम जिला संयोजक दिग्विजय श्रीमाली एवं सहसंयोजक दिनेश गुप्ता, गोविन्द दीक्षित, दिनेश धायभाई, सपना कुड़िया,मोहित सनाढ्य ने कार्यक्रम का सफल आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया तथा धन्यवाद व आभार जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय श्रीमाली द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्ति गीतों व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा अंत में मिठाई फल तथा अल्पाहार वितरण कर सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री दूल्हे सिंह सारंगदेवोत शहर जिला पदाधिकारी, प्रेम सिंह शक्तावत,जिला उपाध्यक्ष देवनारायण धायभाई,करणसिंह शक्तावत जगदीश शर्मा,हंसा माली,शंभू गमेती जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा,प्रकाश अग्रवाल, हजारी जैन ,तुषार मेहता,अशोक शर्मा,सपना कुर्डिया,डॉ सीमा चंपावत गोविंद दीक्षित मनोहर चौधरी,ओम पारीक कृष्णकांत कुमावत, दूदाराम डांगी,अशोक नागदा,पूर्व प्रधान प्रतिभा नागदा महिला मोर्चा से प्रदेश पदाधिकारी डॉ.सोनिका जैन और महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत और टीम युवा मोर्चा से सुरेंद्र सिंह, मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल ओड, सत्यनारायण मोची, रमेश डामोर, अख्तर सिद्दीकी,हीरालाल डांगी,मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा, महेशपुरी गोस्वामी, प्रताप सिंह राठौड़, मोहन मीणा,मोहन मीणा, अमृत मेनारिया,कमलेश शर्मा, सुनील चौधरी, रणजीत दिगपाल,कन्हैया वैष्णव सहित सभी वरिष्ठजन,जिला मण्डल मोर्चा पदाधिकारी,शक्तिकेंद्र संयोजक,पार्षद व बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत एसटीएससी मोर्चा द्वारा परिंडा वितरण एवं विभिन्न मोर्चों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।