*सियाराम संगठन ने काली पट्टी बांध विरोध जताया*

( 571 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 26 10:04

*सियाराम संगठन ने काली पट्टी बांध विरोध जताया*

बांसवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राजस्थान सरकार द्वारा  ग्रीष्मावकाश में कटौती करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पॉलिसी बना कर करने सहित विभिन्न 33 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही को लेकर 

विभिन्न स्कूलों में काली पट्टी बांध कर आन्दोलन की शुरुआत की गई।

 

वरिष्ठ नेता बदन लाल डामोर ने बताया कि राजस्थान सरकार की एक तरफा दमनकारी नीतियों के विरूद्ध शिक्षकों कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं एक ओर राजस्थान भर में शिक्षकों के विभिन्न संवर्ग के डेढ़ लाख विभिन्न पद रिक्त हैं वहीं चार साल से क्रमोन्नत विद्यालय में पद ही स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

 

कार्यकारी जिला अध्यक्ष महिपाल भूता ने बताया कि प्रिंसिपल ,वाइस प्रिंसीपल, व्याख्याता , वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नतियां रुकी हुई हैं जबकि डिजायर पद्धति से ट्रान्सफर किए गए हैं जोकि विधि सम्मत नहीं है।

 

सियाराम संगठन ने विरोध जताते हुए कहा कि आठवें वेतनमान सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा आवश्यक है सरकार वार्ता से दूर भाग रही है और पदोन्नति, ट्रान्सफर से,नव नियुक्तियों से दूर भाग रही हैं जोकि चिन्ता जनक है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.